गुड़हल की चाय हमारे सेहत को जबरदस्त फायदा पहुंचाती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन खतरनाक है।

गुड़हल की चाय ज्यादा पीने से नींद ज्यादा आ सकती है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं या ड्राइव कर रहे हैं, तो ये चाय न पीएं।

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए चाय फायदेमंद है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर की समस्या वालों को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, वो इसका सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करें। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली भी न पीएं। 

ये एस्ट्रोजन के स्तर को कम करती है, इससे मासिक धर्म की संभावना बढ़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

गुड़हल से साइड इफेक्ट होने के बहुत कम चांस है। फिर भी सिरदर्द, मतली या जलन जैसी समस्या होने पर इसका प्रयोग न करें। 

बहुत से लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। चक्कर आने के साथ सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। 

गुड़हल की चाय का सेवन आप कर रहे हैं,तो सीमित मात्रा में ही करें। दिन में एक से दो कप पीना ही स्वास्थ्य के लिए सही है। 

गुड़हल की चाय पीने के बाद या इसका प्रयोग स्किन या बालों पर करने के बाद आपको कुछ परेशानी हो रही है,तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। 

बता दें कि गुड़हल के फूल से लेकर पत्तियां, टहनी, तना सबकुछ औषधिय प्रयोग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 

गुड़हल की चाय को लेकर आपको अन्य जानकारी चाहिए,तो लिंक पर क्लिक करें। द यूनिक से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।