वसंत को फूलों का मौसम कहा जाता है, क्योंकि इसी मौसम में ज्यादातर फूल खिलना शुरू करते हैं।

वसंत में पैंसी बेहतर तरीके से खिलता है। यह विभिन्न रंगों में आते हैं। इन्हें अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है।

पेटूनिया  सुन्दर, सुगंधित और आकर्षित फूलों वाला पौधा है। इसे पूरे साल किसी भी मौसम में आसानी से लगा सकते हैं। 

डैफोडिल के फूल को नरगिस का फूल भी कहा जाता है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। 

वर्बेना  फूलों को सजावट के तौर पर उपयोग किया जाता है। ये फूल गर्मियों लेकर पतझड़ तक खिलते हैं।

वसंत के लोकप्रिय पौधों में से एक एलिसम है। यह इनडोर और लॉन में उगाए जाने वाला एक बहुत ही उपयुक्त पौधा है।

डेजी के फूल बेहद आकर्षक है। इस पर खूब फूल खिलते हैं।  डेज़ी को बालकनी या बगीचे में उगाना बेहद आसान है।

 डायन्थस, जिसे स्वीट विलियम या कार्नेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह बगीचे में रोमांस का स्पर्श लाता है।

 अपने नाम की तरह स्नैपड्रेगन यह एक ड्रैगन की तरह दिखता है, जो आपके बगीचे में रंग का स्पर्श भी जोड़ता है।

गेंदा वसंत में खिलने वाले लोकप्रिय फूल हैं और अपने मनभावन पीले और नारंगी फूलों के लिए प्रसिद्ध हैं।

Tooltip