खुशबूदार फूलों की बात हो तो रजनीगंधा का नाम लिस्ट में टॉप पर नजर आता है। 

खुशबू के साथ ही इसके फूल देखने में भी काफी सूंदर होते हैं। 

आज इस लेख में हम आपको घर पर रजनीगंधा लगाने का तरीका बताऐंगे। 

इसे बीज और बल्ब के माध्यम से लगाया जाता है। बल्ब के द्वारा इसे लगाना आासान है।

रजनीगंधा को वसंत या मार्च अप्रैल में लगाएं। इसे उगाने के लिए 20℃- 35℃ के बीच तापमान होना चाहिए।

रजनीगंधा के पौधे के लिए कम से कम 8 इंच गहरा गमला सही होता है। 

इसके बल्ब को तीन से चार इंच गहराई में लगाएं। नुकीला हिस्सा ऊपर की ओर रखें।

इसे मिट्‌टी से अच्छी तरह ढक दें। एक से दो सप्ताह के भीतर पौधे नजर आने लगेंगे।

इन्हें पौधों पर मानसून के दिनों में जमकर फूल खिलेंगे।

हालांकि इसके लिए पोषण का ध्यान रखना है। समय-समय पर गोबर की खाद डालें।

इसी तरह की खबरों के लिए यूनीक भारत से जुड़े रहें।