पारिजात का पौधा काफी शुभ होता है। अधिकतर लोग इसे लगाते हैं।

इसपर खिलने वाले फूल काफी सुंदर होते हैं। पारिजात को स्वर्ग का फूल भी कहा जाता है।

आपने पारिजात का पौधा लगा रखा है, तो खिलने का समय आ गया है।

पारिजात पर भर-भरकर फूल आए, इसके लिए जरुरी है इसको पोषित करना। 

सूखी टहनियों को हटा दें। बारिश हो रही है, तो गुड़ाई न करें। 

प्रूनिंग के बाद फंगीसाइड लगानी जरुरी है। खरपतवार भी आपको हटानी है। 

मिट्टी सूखी है, तो गुड़ाई कर दें। इसमें खाद मिलाना भी शुरू करें।

1 चम्मच केले के छिलकों का पाउडर लें। इसमें छोटा टुकड़ा सरसों की खली का डालें। 

थोड़ी मात्रा में हल्दी या दालचीनी मिलाएं। 1 रात के लिए सभी चीजों को भिगोकर रखें। 

सुबह इस पानी को छान लें।महीने में दो बार आपको ये देनी है।

इससे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।