कैमिकल युक्त रंग आपकी स्किन और बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि इन कैमिकल युक्त रंगों की जगह नेचुरल कलर बनाए जाएं। 

नेचुरल रंग बनाने में सब्जियां व फूल हमारी मदद कर सकते हैं।  

इस बार होली पर चुकंदर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। 

आप इससे गुलाबी शेड वाला या लाल शेड वाला सुंदर कलर तैयार कर सकते हैं।

लिक्विड कलर तैयार करने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को पानी में भिगोकर छोड़ दें।

कुछ घंटों बाद इसके रस से आपका लिक्विड कलर तैयार हो जाएगा।

आपको पाउडर कलर चाहिए तो आप चुकंदर के टुकड़ों को पानी मिलाकर पीस लीजिए

 फिर इसको सूखा दीजिए। सूखने के बाद इसको दोबारा पीस सकते हैं। 

बता दें कि ये नेचुरल तरीके है, जो बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

इस तरह से आप सब्जियों के रस को सूखाकर भी कलर तैयार कर सकते हैं। और नेचुरल बनाना सीखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।