सरसों की खली(mustard cake), एक प्राकृतिक खाद है जो पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

इसका इस्तेमाल करके आप अपने गार्डन को खिलखिला सकते हैं और पौधों को रोगों और कीटों से बचा सकते हैं।

सरसों की खली में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और सल्फर होते हैं जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है।

सरसों की खली में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पौधों को रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

मिट्टी में मिलाना: सरसों की खली को मिट्टी में मिलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सरसों की खली को मिट्टी में मिलाने से पहले इसे अच्छी तरह से कुचल लें।

पौधों के चारों ओर डालना: सरसों की खली को पौधों के चारों ओर ही डाला जा सकता है। 

ध्यान रखें पौधों से थोड़ी दूरी पर खली डालें और इसे मिट्टी में मिला दें।

पानी में भिगोकर: सरसों की खली को पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सरसों की खली को पानी में भिगोकर कुछ दिनों के लिए रखें और फिर इस पानी को पौधों में डालें।

सरसों की खली का  अधिक मात्रा में इस्तेमाल करेंगे तो यह पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है।

 सरसों की खली का इस्तेमाल करते समय मिट्टी को नम रखें। गमले के आकार के अनुसार खली की मात्रा जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।