आर्गेनिक सब्जियां हर कोई खाना पसंद करता है। कद्दू,लौकी, तोरई आदि बेल वाली सब्जियां लोग लगाते हैं।

 लौकी की बेल पर आपको ज्यादा पैदावार चाहिए, तो कुछ टिप्स आपके लिए है। 

आज हम आपको लौकी की बेल की जड़ में डालने के लिए फर्टिलाइजर बताएँगे। ये पौधे की ग्रोथ को दस गुना बढ़ाने का काम करती है।

बेल पर ज्यादा लौकी चाहिए, तो धूप जरुरी है। कम से कम 6-7 घंटे की धूप बेल को दिखाएं। 

धूप न होने के कारण पौधा ग्रोथ नहीं करेगा। फूल आने पर आपको ज्यादा पानी नहीं देना है। 

फ्लावरिंग के समय ज्यादा पानी फूलों को झाड़ देगा। मिट्टी में हल्की सी नमी आपको बनाएं रखनी है। 

महीने में 2-3 बार आपको गुड़ाई करनी है। एक से ढ़ेड इंच तक गुड़ाई करें। 

लौकी में सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर अच्छा काम करेगा। बारिश के मौसम में ये अन्य से बेहतर है। 

पौधे पर ज्यादा लौकी चाहिए, तो ये फर्टिलाइजर यूज करे। इसके अतिरिक्त आपको कुछ मात्रा डीएपी की डालनी है। 

एक लीटर पानी में 50 ग्राम सरसों की खली डालनी है। 2-3 ग्राम डीएपी आपको इसमें डालनी है। दोनों चीजों को 24 घंटों के लिए भिगोकर छोड़ना है। 

उसके बाद पौधे की जड़ के पास ये डालनी है। किसी भी बेल वाले पौधे में ये डाल सकते हैं।  

इससे अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पूरा लेख पढ़ें।