थोड़ी सी खास केयर मनीप्लांट को काफी हेल्दी और लंबा बना देगी।
मनीप्लांट की बेल घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ हवा को भी शुद्ध करती है।
मनीप्लांट को हमेशा भूरभरी और ढीली मिट्टी पसंद आती हैं।
इसको तेजी से बड़ा करने के लिए इसको अच्छी जलनिकासी वाली उपजाऊ मिट्टी में लगाएं।
50% नॉर्मल मिट्टी में 20% खाद,10% रेत, 10% कोकोपीट, 5% पर्लाइट,5% वर्मीकुलाइट मिलाएं।
जहां पौधे को फिल्टर्ड धूप मिलें वहां इसे रखें। ऐसा करने पर पौधा अच्छे से बढ़ेगा।
इसको ज्यादा पानी नहीं चाहिए होता, मिट्टी सूखने पर ही पानी डा
लें। गर्मी में पत्तियों पर पानी छिड़कें।
महीने में एक बार पुरानी गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट और बायो एनपीके, सीवीड आदि लिक्विड उर्वरक डालें।
समय पर कटाई और छंटाई से आपका पौधा बेहतर रुप से बढ़ता है और कीटों से भी दूर रहता है।
बागवानी से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए द यूनिक भारत से जुडे रहें।
Learn more