होली का त्यौहार आने वाला है। त्यौहार को लेकर पहले ही सभी तैयारियां कर ली जाए,तो अच्छा रहता है।

होली बिना रंगों के अधुरी है। लेकिन मार्केट में केमिकल युक्त रंग मिलते हैं, जो स्किन एलर्जी का कारण होते हैं।

अपराजिता के फूल आपके इस होली काम आ सकते हैं। आप इन फूलों की सहायता से नेचुरल ब्लू रंग बना सकते हैं।

अपराजिता के फूलों से आप ड्राई और लिक्विड दोनों प्रकार के रंग तैयार कर सकते हैं। ये आपके होली के मजे को दोगुना कर देंगे।

होली से कुछ दिन पहले ही आपको तैयारियां शुरु कर देनी है। इसके लिए आपको अपराजिता के फूल धूप में सूखाने हैं।

फूलों को धोकर अच्छे से धूप में सूखाएं और सूखने के बाद इनको मिक्सी में बिल्कुल महीन यानि पाउडर की तरह पीसना है।

पाउडर की तरह पीसने के बाद आप इसमें मैदा या कॉर्नस्टार्च मिलाकर ड्राई नेचुरल कलर तैयार कर सकते हैं। ये बुहत आसान है।

अपराजिता के फूलों से लिक्विड कलर तैयार करने के लिए आपको कुछ खास मेहनत नहीं करनी है और आप होली से पहले दिन इसको तैयार करें।

अपराजिता के फूल तोड़के किसी बर्तन में डालें और इसमें जरुरत के हिसाब से पानी एड करें। उसके बर्तन को आग पर चढा दें।

पानी अच्छे से उबल जाएगा तो ये बिल्कुल नीला हो जाएगा। आप इसका प्रयोग लिक्विड कलर के तौर पर करें। ये बहुत अच्छा लगता है।

आप इस प्रकार कई फूलों से नेचुरल कलर तैयार कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।