मनीप्लांट के बारे में हर कोई जानता है। इसको धन को आकर्षित करने वाला कहा जाता है। बहुत से लोग इसको चुराकर लगाते हैं, जो सही है या गलत जानते हैं।
हर किसी के घर में लगभग ये प्लांट पाया जाता है। ऑफिस में, घर में इस प्लांट का लगाया जाना काफी शुभ भी माना जाता है।
इस पौधे की केयर करनी भी आसान होती है, इसकी ग्रोथ भी आसानी से होती है। ये पौधा बेल के रुप में बढ़ता है।
वास्तु के हिसाब से इस प्लांट को लगाया जाना सही माना जाता है। किसी दूसरे के घर में से चुराकर लाकर इसको अपने घर में लगाना शुभ नहीं होता है।
बहुत से लोग मानते हैं कि चुराकर मनीप्लांट लगाएगें तो ये ज्यादा धन आकर्षित करता है। चुराकर लाया हुआ मनीप्लांट आपको हानि पहुंचा सकता है।
मनीप्लांट का शुभ फल आप प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसे अपने पैसों से खरीदकर लाएं और फिर घर में लगाएं।
मनीप्लांट को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए और न ही हैंगिग प्लांट के तौर पर इसको लगाना चाहिए। ये गमले में लगाकर ऊपर की और चढ़ाया जाना शुभ होता है।
मनीप्लांट की सुखे और पीले पत्ते को हटाना सही रहता है और इसको कभी भी जमीन से छूने नहीं देना चाहिए। मनीप्लांट का जमीन को छूना अशुभ फल देता है।
दक्षिण पूर्व दिशा में इसे लगाना चाहिए। कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में मनीप्लांट नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मनीप्लांट दूसरे व्यक्ति को देना नहीं चाहिए और पानी में दूध डालकर इसमें डाला जाना शुभ होता है। ये प्लांट सजावट के लिए खिड़की दरवाजों पर न लगाएं।
मनीप्लांट के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।
Learn more