आज कल लोग अपने गार्डन में फलों के पौधे लगाना पसंद कर रहे हैं।
इन पौधों में अनार सबका पसंदीदा फल है। इसे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं पड़ती है।
लेकिन कई बार लोगों के आगे समस्या आती है कि उनके अनार पर ज्यादा फल नहीं आता है।
कुछ लोगों को उनके अनार के दाने लाल नहीं होने की समस्या है।
इन दोनों की समस्या का समाधान खुद अनार करता है।
इसके लिए आपको अनार के छिलकों को सुखाकर पौधे की जड़ में डालना है।
अनार के छिलकों की खाद पौधे में डालने से फलों की संख्या बढ़ती है।
इससे फूल गिरना बंद हो जाता है। फल ज्यादा आते हैं व दाना बड़ा होता है।
इसके साथ ही जितने साल का पौधा है उसके उतनी किलो खाद डालना चाहिए।
खाद में पत्तियों की खाद, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट आदि डाला जा सकता है।
इसी तरह की खबरों के लिए यूनीक भारत से जुड़े रहें।
Learn more