ओलियंडर प्लांट यानि कनेर सफेद, गुलाबी, पीला और लाल रंग का होता है। ये पौधा खुबसूरत फूलों वाला होता है।
बहुत से लोग कनेर अपने घर में लगाते हैं बिना ये जाने की ये पौधा आपकी मौत का कारण बन सकता है।
इसके फूल, पत्तियां, तने में जहरीले यौगिक मौजूद होते हैं। अगर आप गलती से इसके फूल या पत्ते निगल ल
ेते हैं, तो ये हानिकारक है।
इनका सेवन करने से जी मितलाना, उल्टी जैसी समस्या होती है। कई बार दिल की धड़कन भी रुक जाती है।
कनेर का बीज जहर है। इस फल का चूर्ण बनाकर खाने से मृत्यु भी हो सकती है।
बीज डाईगाक्सीन केस और टेबलेट के बराबर होता है, पहले ये दिल की धड़कन को धीमा करता है और फिर रोक देता है।
कनेर को Nerium oleander या Nerium indicum, Oleander कहा जाता है। संस्कृत में इसको करवीर पुष्पं क
े नाम से जाना जाता है।
कनेर का पौधा आप घर में लगा रहे हैं, तो इसे लगाने से बचना चाहिए। आप पार्क या किसी अन्य जगह पर लगा
सकते हैं।
ओलियडंर प्लांट झाड़ी रुप में होता है, जिसपर छोटे खुबसूरत फूल आते हैं। इसको लगाने पर सुरक्षा जरुर
ी है।
इन पौधों को लगाना या न लगाना आपकी मर्जी है। आप अपनी इच्छा अनुसार इन्हें घर में जगह दे सकते हैं।
आपको ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। द यूनिक से जुड़ने के लिए शुक्रिया।
Learn more