मूंगफली सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन गलत समय और गलत तरीके से खाना मुसीबत में डाल सकता है। 

मूंगफली को रात में नहीं खाना चाहिए। हमेशा खाने के बीच में सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। 

जिन लोगों की हड्डियों, जोड़ों में दर्द रहता है, उनको मूंगफली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे दर्द बढ़ सकता है।

वजन बढ़ा हुआ है और घटाने के बारे में सोच रहे हैं,तो  मूंगफली नहीं खानी चाहिए। मूंगफली में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है।

 जिन लोगों को पेट फूलने, कब्ज रहने, या गैस बनने की समस्या होती है, वो इनका सेवन न ही करें तो बेहतर है।

मूंगफली में सोडियम की मात्रा  ज्यादा पाई जाती है।  जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनको ये खाने से बचना चाहिए।

बहुत से लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी भी होती है, जो लोग इस समस्या से ग्रसित है, उनको मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

जो लोग शाकाहारी है उनके लिए मूंगफली प्रोटीन का माध्यम हो सकता है। दिल की सेहत के लिए सेवन करना लाभकारी है।

मूंगफली हमेशा खाने के बीच में खानी चाहिए। मूंगफली हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा मूंगफली का सेवन न करें। 

मूंगफली के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने का काम करते हैं सामान्य मात्रा में सेवन करते रहें।

Chat Box