ट्रांसफर शॉक यानि पौधे को दूसरी जगह लगाने पर होने वाली परेशानियों से बचाना जरुरी है।
कई बार हम देखते हैं कि हम बिल्कुल स्वस्थ पौधा लाते हैं और घर पर लगाने के बाद मुरझा जाता है।
दरअसल इसे ट्रांसफर शॉक कहते हैं। जब पौधे को दूसरी जगह ट्रांसप्लांट करते हैं, तब ऐसा होता है।
पौधे को नए वातावरण में ढ़लने दें। पौधे को लाने के बाद कुछ समय ऐसे ही अन्य पौधों के बीच रखें।
पौधा लगाते समय जड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसको आराम से बैग फाड़कर लगाएं।
आप ये ध्यान रखें कि पौधों के लिए धूप जरुरी है। इसलिए धूप पौधे को जरुर लगाएं।
पौधा लगाते समय मिट्टी को ढ़ीला और मुलायम रखें। इसमें कोकोपीट, वर्मीकंपोस्ट आदि मिलाएं
।
पौधा ट्रासंप्लांट करने के बाद इसे लिक्विड खाद देना बेहतर माना जाता है।
आपके पास बायोएंजाइम है तो वो दें या किसी खाद को 48 घंटे पानी में भिगोएं और इसका स्प्र
े करें।
पौधे के साइज के अनुसार ही गमले का चुनाव करें। गमले का छोटा होना भी इन्हें खल सकता है।
बागवानी से संबंधित अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। धन्
यवाद
Learn more