गुलाब का पौधा हर कोई लगाना पसंद करता है, लेकिन इसका मर जाना या इसपर कीड़ों का लग जाना परेशान कर देता है।
गुलाब को सही देखभाल की जरुरत होती है और कीड़े लगने पर गुलाब की ग्रोथ पर प्रभाव पड़ता है।
पौधों पर कीड़े लग जाते हैं, तो पूरा पौधा खराब हो जाता है। कीड़ों को हटाने के लिए आप कुछ
हैक्स का प्रयोग कर सकते हैं।
गुलाब के पौधे पर पानी का छिड़काव करें। पानी का तेज छिड़काव करते हैं, तो कीड़े निकल जाते हैं और फंगस भी निकल जाती है।
नीम का तेल गुलाब से कीड़े भगाने का अच्छा तरीका है। इससे कीड़े भाग जाते हैं। इसका इस्तेमाल ओर पौधों में भी कर सकते हैं।
साबुन का पानी पौधों में डालना भी सही रहता है। कई लोग मानते हैं कि इससे पौधे खराब हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता।
साबुन को पानी में घोलकर आप स्प्रे बोतल में डालिए और इसे पौधे पर छिड़क दीजिए। ऐसा करने पर कीड़े भाग जाएंगे।
सफेद कीड़े लग रहे हैं तो एक लीटर पानी में एक चम्मच बैंकिग सोडा, शैंपू और नीम का तेल मिलाकर स्प्रे करना भी सही रहता है।
गुलाब पर कीड़े लगने पर आप इसकी गुड़ाई करके इसमें नीम का पाउडर भी डाल सकते हैं। नीम का पाउडर भी अच्छा उपाय है।
गुलाब के पौधे में जरुरत से ज्यादा पानी न दें। नए पौधे हैं तो एक दिन छोड़कर पानी दें और बड़ा पौधा है, तो 3-4 दिन में
दें।
आप किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कमेंट करके बताइए। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
Learn more