लोगों को खाद या उर्वरक डालने का सही समय और सही तरीका नहीं पता है।
ऐसे में कई बार खाद पौधों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है।
गर्मियों के समय खाद डालने का सही समय सुबह और शाम का समय सबसे बेस्ट माना जाता है।
गर्मी के मौसम में पौधों में सीधे खाद नहीं डालनी चाहिए। पौधे में खाद डालने का एक तरीका होता है।
खाद डालने के लिए सबसे पहले पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
एक कप खाद में 1 कप मिट्टी को डालकर अच्छे से मिक्सचर तैयार कर लें।
लूज मिट्टी में अब खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
मिट्टी में खाद मिक्स करने के बाद 1-2 मग पानी डालना न भूलें। ये जरूरी है
गर्मियों के मौसम में खाद या उर्वरक को 2 से 3 सप्ताह के अंतराल पर डालना बेस्ट माना जाता है।
कुछ पौधों में अधिक या कम बार खाद डालने की जरूरत होती है।
जैविक खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
Learn more