फूलों के पौधे बिना कारण मुरझा रहे हैं और सही फ्लावरिंग नहीं हो रही है, तो संतरे के छिलके आपके काम आ सकते हैं।
पौधों की देखभाल करने में संतरा आपकी मदद कर सकता है। संतरा आपको गार्डन में होने वाली कई समस्याओं से
बचा सकता है।
ये पौधों की सेहत को बेहतर बनाता है। संतरे का छिलका आपके गार्डन में लगे पौधों के लिए वरदान साबित हो
सकता है।
इनसे आप बेस्ट फर्टिलाइजर बना सकते हैं, जो पौधों को तरोताजा रखने के साथ उनमें जान डाल देती है।
इनमें इनमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो मिट्टी के लिए जर
ुरी है।
छिलकों को धूप में सुखाएं और सूखने के बाद इनका महीन पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक बर्तन में इकट्ठा
कर लीजिए।
पाउडर को पानी में मिलाएं और पौधों पर छिड़काव करें। इस लिक्विड फर्टिलाइजर से आपको पौधे मुरझाते नहीं
है और तरोताजा दिखाई देते हैं।
इसका इस्तेमाल आपके गार्डन को बेहतर बना सकता है। रोगों से और कीटों से बचाव भी ये फर्टिलाजर करती है।
पौधे की गुड़ाई करने के बाद इस पाउडर को आप छिड़क सकते हैं या फिर मिट्टी तैयार करते समय इसको मिलाना
बेस्ट है।
संतरे के छिलके से बनी ये फर्टिलाइजर पौधे पर फूल लाने के साथ-साथ इसको फ्रेश रखने में भी उपयोगी है।
ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके अपनी राय दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द
यूनिक भारत के साथ।
Learn more