गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और बागवानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

बढ़ते तापमान की वजह से कई सारे पौधे इस मौसम में मुरझा जाते हैं और फूल देना बंद कर देते हैं। 

गुड़हल का प्लांट भी ऐसा ही है, जिसपर गर्मी अपना कहर बरसा सकती है। 

ऐसे में आप अपने गुड़हल के प्लांट में ठंडी खाद डालें। जिससे आपका पौधा गर्मी में भी फूलों से लदा रहेगा।

केले की छिलकों से बनाएं ठंडी खाद:  इसके लिए छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। 

पाउडर की एक मुट्ठी भरकर आपको पौधे की मिट्टी में डालनी है। पाउडर डालने के बाद पानी पौधों को देना है।

इसमें पोटेशियम होता है, जो फूलों की आकार और संख्या में बढ़ोतरी करता है।

केले के छिलके मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों को जोड़ते हैं।  पौधे के तापमान को कम करने में मदद करता है।

वर्मीकंपोस्ट डालना भी गुड़हल के लिए उतम माना जाता है।

नीम खाद, फॉस्फेटिक खाद आदि भी गुड़हल के लिए बेस्ट है। गर्मी में गोबर की खाद देना भी सही रहता है।

गर्मियों के मौसम में जहां तक संभव हो पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर ही डालें।