बहुत से लोग घर में ही फल और सब्जियों की पैदावार लेना चाहते हैं, लेकिन जगह की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पाते।
आप वर्टिकली गार्डनिंग (Vertical Gardening) कर सकते हैं। इसमें आपको सीमित क्षेत्र में ज्यादा पौधे उगाने का मौका मिलता है।
बहुत सी फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके तने और जड़े बहुत कम फैलते हैं।उनको सिर्फ धूप की जरुरत होती है।
आप Vertical Gardening में इस शौक को आसानी से पूरा कर सकते हैं और घर पर ही फल और सब्जियां उगा सकते हैं।
वर्टिकली गार्डनिंग में आप दीवार, जाली, खंभे या ट्रेली की सहायता से गमले या ग्रो बैग में पौधे उगा सकते हैं।
टमाटर का पौधा वर्टिकल गार्डन में उगाने के लिए लकड़ी के सहारे का प्रयोग आप कर सकते हैं। इस पौधे को तेज धूप की जरुरत
होती है।
खीरा बेल के रुप में बढ़ता है। इसको वर्टिकल गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। आप हैंगिग पॉट में भी इसे आसानी से उगा
सकते हैं।
इसके अलावा सब्जियों में आप शिमला मिर्च, पालक, धनिया, मेथी, बीन्स, लोकी, भिंडी, करेला भी आसानी से उगा सकते हैं।
आप फल जैसे अंगुर, स्ट्राबेरी,ब्लुबेरी, खरबूजा, तरबूज आदि भी वर्टिकल गार्डनिंग में लगा सकते हैं। बस इनको मजबूत सहारा दीजिए।
प्लास्टिक की बोतलों को काटकर और हैंगिग बॉस्केट का प्रयोग कर इनमें बेल वाली सब्जियां या फल उगा सकते हैं।
वर्टिकल गार्डनिंग से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी जरुर बताएं। अन्य जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
Learn more