हर गार्डनर अपने बगीचे में बारहमासी चलने वाले पौधों को लगाना पसंद करता है, जो कम देखभाल के साथ महकें। जानते हैं पूरे साल खिलने वाले फूलों के बारे में...

हर सीजन में खिलने की बात हो, तो बोगनवेलिया का नाम सबसे पहले आता है। बोगनवेलिया पर हर मौसम में फूल खिलते हैं। ये बेल के रुप में होता है। इस पर गुच्छों के रुप में फूल खिलते हैं। 

चमेली के फूल से हर कोई वाकिफ है, बारहमासी चलने वाले और खिलने वाले इस फूल से आप अपने गार्डन को महका सकते हैं। चमेली अच्छा फूल होता है,जो देवताओं को चढ़ाया जाता है। 

सदाबाहर या पेरिविंकल बारहमासी चलने वाला पौधा है, जो कई रंगो में मिलता है। इसको लोग सदासुहागन पौधे के रुप में भी जानते हैं। ये कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। 

गुलाब लोगों की पहली पसंद होता है। हर गार्डनर ये फूल लगाना पसंद करता है। फूलों का राजा गुलाब पूरे साल महकने वाला प्लांट है। इसमें चायपत्ती बढ़िया खाद होती है।

प्लूमेरिया बेहद आकर्षक फूल होता है, जो देखने वालों की आंखों को भा जाता है। भारत में इसे चंपा के नाम से जाना जाता है। ये हर सीजन में फूल देता है।

सेहत के लिए उपयोगी गुड़हल का फूल भी लोगों की पहली पसंद है। ये कई रंगों में आता है, जो बारहमासी आपके गार्डन को गुलजार किए रखता है। 

भारत में मिली के रुप में जाने जाना वाला क्राइस्ट प्लांट भी बेहद खुबसूरत होता है, जो बारहमासी गार्डन को गुलजार किए रखता है। ये झाड़ीनुमा प्लांट होता है।, 

एक्सोरा कई रंगों में मिलने वाला और साल भर खिलने वाला प्लांट है। इसको कम देखभाल की जरुरत होती है और ये किसी भी जलवायु में आसानी से उग जाता है।

क्रॉसेंड्रा पर लाल और नारंगी कलर के सुंदर फूल आते हैं। इसे लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का उपयोग कीजिए। इस प्लांट को इनडोर भी लगा सकते हैं।