हर कोई अपराजिता पर फूल नहीं आने की समस्या से परेशान है। अधिकतर लोगों के साथ यह समस्या आ रही है। 

इस लेख में हम आपको इसके कई कारण बताएंगे। जिसके बाद आप जानेंगे कि हमारी गलतियाें की वजह से फूल नहीं आ रहे हैं। 

सबसे बड़ा कारण पोषक तत्वों की कमी है। पौधे को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की आवश्यकता होती है।

अपराजिता को नमीयुक्त मिट्टी पसंद है, लेकिन अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं। जिसका सीधा असर फूलों पर पड़ता है। 

अपराजिता को  धूप  की आवश्यकता होती है। यदि पौधा अधिक छाया में है तो वह फूल नहीं ला सकता। धूप में रखें। 

अपराजिता के पौधे पर अगर पेस्ट अटैक हुआ है तो भी इसका असर फूलों पर होता है। 

अगर आप चाहते हैं कि अपराजिता पर भर भर कर फूल आएं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। 

प्याज के छिलकों को उबालकर पानी को ठंडा करके पौधे में डालें। 

प्याज के छिलकों को दो या तीन दिन के लिए पानी में भिगो कर रखें। इसे पौधों में डालें।  

इसी तरह पौधे में चाय की पत्ती को भी डाल सकते हैं। आप पौधे में फिटकरी  का प्रयोग भी कर सकते हैं। 

इससे अधिक जानकारी के लिए यूनीक भारत से जुड़े रहें।