जैसे ही सर्दी का मौसम आता है गार्डन की रंगत उड़ जाती हे। पौधे सूखने लगते हैं। तापमान बहुत कम होता है। बहुत से पौधे ठंड की वजह से मर जाते हैं।
सर्दियों पर पड़ने वाला कोहरा(धुंध, fog) भी पौधों को बेहद नुकसान पहुंचाता है। कुछ टिप्स को फोलो कर आप पौधों को मरने से बचा सकते हैं।
सर्दी में पाले की समस्या से पौधों को बचाने के लिए मल्चिंग करना अच्छा विकल्प है। पौधे के मिट्टी वाले भाग को अखबार, घास, पुआल से ढक दिया जाता है।
सर्दी में पौधे डाॅर्मेंसी में चले जाते हैं। ऐसे में पौधों की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है। इस दौरान पौधों में अधिक खाद नहीं देनी चाहिए। अधिक खाद से पौधा जल सकता है।
इन दिनों कम पानी देना चाहिए। इन दिनों विंटर मिट्टी की परत को सप्ताह में 2 से 3 इंच तक चेक करना चाहिए।अगर मिट्टी सूखी हो तभी पौधे को पानी दें।
कोहरे की नमी से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए पौधों के बीच में दूरी बनाएं। पौधे पास में होंगे तो अधिक नमी बनी रहेगी। ऐसे में पौधों को नुकसान होता है।
पाैधों को सर्दी की मार से बचाने के लिए शेड में रखा जा सकता है। वहीं अगर कुछ पौधे जिन्हें शेड में नहीं रखा जा सकता तो उन्हें ढका जा सकता है।
सर्दी के मौसम में पौधों की हार्ड प्रूनिंग करनी चाहिए। दरअसल सर्दी मे पत्तियां सूखकर गिरने लगती हैं। ऐसे में सूखी टहनी व पत्तियों को काट देना चाहिए।
कोहरे की वजह से पौधों को धूप नहीं मिलती है। जिससे प्रकाश संश्लेषण में कमी आ जाती है। इससे पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करें।
संबंधित खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। प्रकृति व स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए यूनीक भारत से जुड़ें रहें।