स्ट्रॉबेरी खाना किसे पसंद नहीं है। हर कोई चाहता है लाल स्ट्रॉबेरी का आनंद लेना।

अगर ये घर में ही उगा ली जाए, तो बात बन जाए। 

आपका गार्डनिंग का शौक भी पूरा और ताजा स्ट्रॉबेरी घर पर ही खाने को मिल जाएगी। 

स्ट्रॉबेरी बीज से भी आप उगा सकते हैं। इसके साथ ही  नर्सरी से आप प्लांट खरीदें।

बीज से उगाने पर फल आने में समय लगता है। 

बीजों को पानी में भिगो दें। कुछ घंटे बाद मिट्टी में हल्का दबा दें। 

इसके बाद गमले में नमी रखें। गमले को धूप में रखना जरुरी है। 

पौधा लगा रहे हैं, तो तैयार मिट्टी में रोप दीजिए। इसे भी आपको पानी देकर धूप में रखना है। 

पौधे को पोषण देना जरुरी है। खाद नहीं डालेंगे तो ग्रोथ नहीं होगी। 

फ्रूटिंग के लिए पौधे में पोषण देना जरुरी है। 20 दिनों में आप वर्मीकंपोस्ट डाल सकते हैं। 

आप कोई अन्य खाद भी यूज कर सकते हैं। 50 दिनों के भीतर आपके प्लाटं पर फ्रूटिंग शुरु हो जाएगी।