बागवानों के लिए मिलीबग बड़ी समस्या है। ये पौधोें पर आंतकवादियों से कम नहीं है।

 जो उनके पौधों को एक झटके में तहस नहस करके गायब हो जाते हैं। 

 मिलीबग्स जब छोटे होते हैं,तब दिखाई नहीं देते। जब ये बड़े हो जाते हैं,तो आप इनको देख पाते हैं। 

जब आपको ये दिखाई देनी शुरु होती है, तब तक ये लाखों की संख्या में अंडे दे देती हैं।

ये पौधों की पत्तियों, तनों और फलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

पौधे को मिली बग से बचाने के लिए आप नीम ऑयल का छिड़काव समय-समय पर करें।

मिली बग को हटाने के लिए आप प्रेशर के साथ पत्तियों व मिली बग की जगह पर पानी मारें। 

आइसोप्रोपिल अल्कोहल (Isopropyl alcohol) को एक रुई में लेकर कीट संक्रमण वाली जगह पर लगा सकते हैं।

मिलीबग्स पर आप सीधे एल्कोहल का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे मिलीबग खत्म हो जाएंगे।

आपको गार्डनिंग करते समय इन कीटों और पौधों में लगने वाले रोगों के बारे में अध्ययन करने की जरुरत होती है।  इस पर पूरा लेख पढ़ें। लेख का लिंक दिया गया है।