क्या नर्सरी से लाते ही आपका पौधा भी मुरझा जाता है?
लेकिन आप चिंता न करें इसमें आपकी कोई गलती नहीं है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ पौधे नर्सरी से घर लाने के बाद झटके से गुजर सकते हैं और थोड़े समय के लिए मुरझा सकते हैं। यदि आपका पौधा थोड़ा मुरझा हुआ दिखता है, तो घबराएं नहीं।
लेकिन आपको फटाफट कुछ काम करने की जरूरत है।
नर्सरी और आपके घर के वातावरण, तापमान, रोशनी, और आर्द्रता में अंतर हो सकता है।
अलग वातावरण की वजह से ही पौधा सूखने या मुरझाने लगता है।
यह अचानक बदलाव पौधे के लिए तनावपूर्ण हो सकता है, जिसके कारण वह मुरझा सकता है।
पौधे को धीरे-धीरे अपने नए वातावरण में ढालें: उसे कुछ दिनों के लिए छायादार जगह पर रखें
धीरे-धीरे पाैधे को धूप में ले जाएं। पानी की सीमित मात्रा दें। अधिक पानी से पौधा मरता है।
नर्सरी से पूछकर आएं कि इस पौधे को कितने दिनों में खाद डालनी है।
यदि आपका पौधा थोड़ा मुरझा हुआ दिखता है, तो घबराएं नहीं।