शिवरात्रि पर पूजा में रंग-बिरंगे फूलों का होना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि भगवान को फूल अर्पित करने से वो प्रसन्न होते हैं।

Scribbled Underline

 लेकिन क्या आपको पता है, केतकी का फूल भगवान शिव के चरणों में कदापि अर्पित नहीं करना चाहिए। 

Scribbled Underline

केतकी के फूल भगवान शिव के चरणों में चढ़ाना अशुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण…

Scribbled Underline

बताया जाता है कि एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा में बहस हो गई। दोनों भगवान खुद को श्रेष्ठ कहने लगें। तभी भगवान शिव खंबे के रुप में वहां पर प्रकट हुए।

Scribbled Underline

भगवान शिव ने दोनों से कहा, जो भी उनका अंतिम सिरा पहले ढूंढेगा यानी ज्योतिर्लिंग का आखिरी सिरा पहले ढूंढेगा वो ही सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। 

Scribbled Underline

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि जब लाख कोशिशों के बावजुद ब्रह्मा व विष्णु जी अंतिम छोर नहीं ढूंढ पाए। लेकिन ब्रह्मा ने झूठ बोल दिया।

Scribbled Underline

अपने इस झूठ में उन्होंने केतकी को शामिल किया। केतकी का पौधा ब्रह्मा के साथ था। जब वो शिवलिंग का अंतिम छोर ढूंढने निकले थे।

Scribbled Underline

तब ब्रह्मा ने अपनी साजिश में केतकी के फूल को शामिल किया था। कहा जाता है ब्रह्मा का झूठ शिव के सामने आ गया।

Scribbled Underline

 शिव ने ब्रह्मा पर बहुत गुस्सा किया और उनका पांचवा सिर काट दिया। केतकी के फूल को भी भगवान भोलेनाथ ने श्राप दिया। 

Scribbled Underline

उन्होंने अपनी पूजा में केतकी के फूल को चढ़ाया जाना वर्जित कर दिया। इसलिए आप भी इस शिवरात्रि ये फूल चढ़ाने से बचें। 

Scribbled Underline

शिवरात्रि के मौके पर कैसे पूजा करनी चाहिए। क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Scribbled Underline