संतरा और किन्नू में अंतर  को पहचानना है आसान

किन्नू और संतरा दोनों ही साइट्रस परिवार से आते हैं। इन दोनों फलों में बहुत ही बारीक अंतर होता है।

संतरे का छिलका बहुत पतला होता है, वहीं किन्नू का छिलका मोटा होता है।

संतरे की ऊपरी सतह खुरदरी होती है, कीनू के छिलके की ऊपरी सतह थोड़ी चिकनी होती है।

संतरे के छिलके का  वजन भी हल्का होता है, किन्नू का छिलका थोड़ा भारी होता है।

किन्नू में संतरे की तुलना में ज्यादा विटामिन सी, फाइबर, मिनरल्स और कैलोरी पाई जाती है।

संतरे के दाम महंगे होते हैं वहीं किन्नू बाजार में संतरे से थोड़ा सस्ता होता है।