क्या आप भी कैक्टस की पहचान कांटों से करते हैं। 

यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो यह बिल्कुल गलत है। 

कैक्टस पर सिर्फ कांटे ही नहीं बल्कि फूल और फल भी आते हैं। 

 कई प्रकार के कैक्टस के फूल बहुत ही सुंदर और विविध रंगों में होते हैं। 

कुछ कैक्टस बहुत बड़े फूलों को भी उत्पन्न कर सकते हैं। यह फूल आमतौर पर समय-समय पर खिलते हैं 

 कैक्टस के फूल अक्सर अन्य पौधों के फूलों की तुलना में लंबे समय तक खिले रहते हैं।

वे विविध रंगों, आकारों और आकृतियों में आ सकते हैं,  ये बेहद सुंदर होते हैं।

ये बेहद गर्मी में भी खिलकर गार्डन को सुंदर बनाते हैं।

हालांकि कैक्टस पर खिलने वाले फूलों में खुशबू नहीं होती है।

बहुत से कैक्टस पर फूल के साथ फल भी लगते हैं। जो कई तरह की बीमारी में काम आते हें।

विपरीत परिस्थितियों में जीने की कला कैक्टस सिखाते हैं।