घर में पौधे लगाना हर किसी को पसंद है, लेकिन कुछ पौधे हेल्थ, बच्चों और पालतु जानवरों के लिए हानिकारक है।

इन पौधों की पत्तियों को निगल लिया जाए, तो गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं। 

हेल्थ के अलावा कुछ पौधों को घर में लगाना वास्तु के हिसाब से भी अशुभ माना जाता है।  

फिलोडेंड्रोन पौधे के अंदर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल होता है। जिसको निगल लेने से ये हानिकारक होता है।

ओलियंडर प्लांट यानि कनेर, जो झाड़ी रुप में होता है और सुंदर फूल आते हैं। इसके फूल, पत्तियां, तने में जहरीले यौगिक मौजूद होते हैं।

युफोरबिया मिली प्लांट यानि कांटों का ताज सुंदर फूलों से सुशोभित होता है, लेकिन इसका रस जहरीला होता है।

वास्तु के हिसाब से बोनसाई पौधों का घर में लगाया जाना शुभ नहीं है, क्योंकि ये धीमे बढ़ते हैं। 

कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे भी नेगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं। इन पौधों के कांटे बच्चों और पालतु जानवरों के लिए हानिकारक है। 

मृत और मुरझाए हुए फूलों को कभी भी घर में न रखें। इन्हें तुरंत हटा दें। पौधों की केयर अच्छी प्रकार से करें। 

इन पौधों को लगाना या न लगाना आपकी मर्जी है। आप अपनी इच्छा अनुसार इन्हें घर में जगह दे सकते हैं। 

ये स्टोरी आपको जानकारी प्रदान करवाने के उद्देश्य से लिखी गई है। लिंक पर क्लिक कर डिटेल में जानें।