आज के समय में ग्रीन टी को वजन घटाने की दवा के तौर पर पीया जाता है। लेकिन इसका गलत तरीका फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है।
जल्दी से वजन घटाने की चाह में थोड़ी थाेड़ी देर में इसका सेवन करते रहते हैं, जिससे उनके शरीर में कई बदलाव महसूस होने लगते हैं।
खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए। इसमें टैनिन और कैफीन पाचन क्रिया को बाधित करते हैं। इससे अपच की भी समस्या हो सकती है।
खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने की जगह खाने के करीब आधा घंटे से 45 मिनट के बाद ही पीनी चाहिए। इससे पहले ग्रीन टी पीने से बचें।
विशेषज्ञों के अनुसार तीन से चार बार ही ग्रीन टी पीएं। अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
ग्रीन टी और खाने के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर रखना उचित है। लोग खाना खाने से 1 घंटा पहले या खाने के एक घंटा बाद ग्रीन टी पी सकते हैं।
ग्रीन टी सुबह 10 से 11 बजे के बीच नाश्ता करने के बाद पीना फायदेमंद होता है। वहीं शाम को 5 से 6 बजे के बीच ग्रीन टी पीना सही है।
ग्रीन टी का स्वाद कड़वा होता है ऐसे में कई लोग इसमें चीनी डालकर पीते हैं। चीनी डालने से सेहत का फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान करती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं वजन कम करने के लिए 5 से 8 बार तक ग्रीन टी पीती है। डॉक्टर्स के अनुसार यह नुकसानदायक है।
ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर सकती है और आपके शरीर के फैट को बर्न कर सकती है। लेकिन इसका सही समय पर पीना जरूरी है।
ग्रीन टी और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेंप् यूनीक भारत से जुड़े रहने के लएि धन्यवाद
Learn more