स्पाइडर प्लांट अगर आप घर मे लगाते हैं, तो ये बहुत सुंदर लगता है। ये प्लांट बेडरूम में लगाना अच्छा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण भी है, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

स्पाइडर प्लांट बेडरूम में लगाते हैं, तो ये स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ये ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देता है। रात के समय नींद आने पर ये आपको ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देता। 

इंडोर प्लांट में अगर आप स्पाइडर के प्लांट को लगाने के लिए चुनते हैं, तो आपका चुनाव बिल्कुल सही है। ये हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। घर का वातावरण तरोताजा बना रहता है।

घर में विषैले रसायन जैसे टोल्यूनि,कार्बन मोनोऑक्साइड, जाइलीन, फॉर्मल्डेहाइड आदि को कम करने का काम ये प्लांट कर सकता है। नासा की रिपोर्ट के अनुसार स्पाइडर प्लांट 24 घंटे में आपके घर से 95 प्रतिशत विषैले रसायनों को बाहर निकाल देता है।

ये प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नमी बनाए रखने में भी उपयोगी होता है। आप घर की नमी बरकरार रखना चाहते हैं, तो ये प्लांट आपके लिए है। ये घर को ड्राई नहीं होने देता और नमी को मेंटेन रखता है।

स्पाइडर प्लांट तनाव को कम करने में भी मदद करता है। ये शरीर में तनाव को बढ़ाने वाले कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम कर देता है। इसको देखने से सुकुन मिलता है और तनाव भी दूर होता है। 

शोध में माना गया है कि स्पाइडर प्लांट को अगर बीमार व्यक्ति के कमरे में रख दिया जाता है तो ये रिकवरी में हेल्प करता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। ये टॉक्सिन को दूर करता है और हवा को शुद्ध करता है।

अगर आप घर को सुंदर बनाने के लिए स्पाइडर प्लांट को लगा रहे हैं तो इसको लगाने की दिशा का पता होना जरूरी है। ये पौधा घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व या उत्तर पश्चिम में लगाना चाहिए। 

दक्षिण और पश्चिम दिशा में इस पौधे को लगाने से बचें। माना जाता है सुखने पर या टूटने पर इस पौधे को हटा देना चाहिए और नया लगाना चाहिए। ये पौधा शांत गुणों वाला होता है।

स्पाइडर प्लांट को बेडरूम में रखना शुभ माना जाता है। इसमें पानी देने के 12 घंटे बाद तक ये पौधा नमी देता है। इसके घर पर लगाने से कई बिमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

स्पाइडर प्लांट से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द युनिक भारत के साथ...