बहुत से ऐसे प्लांट है, जिनको घर में लगाना लकी माना जाता है। लोगों का मानना है कि ये पौधे धन को आकर्षित करते हैं और खुशियां लाते हैं।

ऑर्किड प्लांट लग्जरी और ब्युटी को दर्शाने वाला होता है। ये घर में सौभाग्य लाता है। ये गर्मी में नहीं उगता है। इसको कम धूप और कम पानी चाहिए। 

तुलसी का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये सुख -समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इसको लगाने से सकारात्मकता का वास होता है। 

मनीप्लांट को धन को आकर्षित करने वाला बताया गया है। ये घर के आग्नेय कोण में लगाएं । इसको सुबह और शाम की धूप काफी है। 

जेड प्लांट को मनी ट्री भी कहा जाता है। ये धन को आकर्षित करता है और इसको आप दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। ये आसानी से उग जाता है।

पीस लिली सफेद फूलों के कारण काफी सुंदर लगती है। घर में लगाना सुख और समृद्धि लाता है। इसको आप बिना धूप के रोशनी वाली जगह में लगाएं। 

लकी बैंबू प्लांट को लकी प्लांट कहा जाता है। इसकी डंठल की मात्रा भी शुभता और अशुभता को दर्शाती है। चार डंठल अशुभ होते हैं।

स्नेक प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है। हवा को शुद्ध करने के साथ ये पौधा सकारात्मकता लाता है। 

स्पाइडर प्लांट भी काफी अच्छा होता है। ये हवा को शुद्ध करने के साथ बीमारी से रिकवरी करने में हेल्प करता है। 

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। द यूनिक भारत से जुड़ने के लिए शुक्रिया।