गुलाब के पौधे के लिए आने वाला महीना बहुत अच्छा है। अगर आप इसमें ज्यादा फूल चाहते हैं, तो ये खाद डालें। 

आप पौधे पर ज्यादा फ्लावरिंग लेना चाहते हैं, तो थोड़ी सी केयर इसकी आपको करनी है। 

हम आपके लिए 6 खादों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जो गुलाब के लिए बेस्ट भी है और सस्ती भी। 

गुलाब के लिए सबसे बेस्ट है गोबर की खाद, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम होता है। 

मिट्टी की संरचना, ड्रैनेज क्षमता और माइक्रोबियल गतिविधियों में सुधार करती है और इसका प्रयोग आपको 15 दिन में करना है। 

दूसरी खाद वर्मीकंपोस्ट है, जो केंचुओं द्वारा विघटित कार्बनिक पदार्थों से बनी हुई होती है। 2-3 हफ्ते में इसका प्रयोग करें। 

गुलाब को फंगस और कीटाणुओं से बचाने के लिए नीम खली बेहतर विकल्प है। ये आप नर्सरी से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। 

बोनमील में फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है। ये गुलाब के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर है, जिसका उपयोग फूलों की संख्या बढ़ा देगा। 

एप्सम सॉल्ट में मैग्निशियम और सल्फर पाया जाता है। पौधों को हरा रखने के साथ ये फूलों की संख्या भी बढ़ता है। 

चायपती का प्रयोग हर घर में होता है। चाय बनाने के बाद बची चायपती को आप पौधे में डालें। ये नाइट्रोजन की कमी को पूरा करती है। 

गुलाब के पौधों के बारे में ज्यादा जानकारी डिटेल में जानने के लिए लिंक पर जाएं। द यूनिक भारत से जुड़ने के लिए धन्यवाद।