WhatsApp Group Join Now

Vertical Gardening- गार्डनिंग करने की इच्छा रखने वाले लोग छोटे अपार्टमेंट होने की वजह से अपने इस शौक को दबा लेते हैं। बहुत से लोग घर में ही फल और सब्जियों की पैदावार लेना चाहते हैं, लेकिन जगह की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पाते। आपके साथ भी ये समस्या है तो आप वर्टिकली गार्डनिंग (Vertical Gardening) कर सकते हैं।

बहुत सी फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके तने और जड़े बहुत कम फैलते हैं।उनको सिर्फ धूप की जरुरत होती है। आप Vertical Gardening में इस शौक को आसानी से पूरा कर सकते हैं और घर पर ही फल और सब्जियां उगा सकते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग क्या है (Vertical Gardening kya hain)

ये एक ऐसी तकनीक है, जो आपको कम जगह में ज्यादा सब्जियां और अन्य पौधे उगाने की सुविधा देती है। वर्टिकली गार्डनिंग आप दीवार, जाली, खंभे या ट्रेली की सहायता से गमले या ग्रो बैग  में पौधे उगा सकते हैं। ये जगह की कमी वाले लोगों के लिए बेहतरीन टेक्निक है, जो शहरी क्षेत्रों में ज्यादा विकसित हो रही है।

वर्टिकली गार्डनिंग आप घर के अंदर भी कर सकते हैं और घर के बाहर भी कर सकते हैं। घर के अंदर में आप सजावटी पौधे लगा सकते हैं। इनडोर प्लांट लगा सकते हैं। जिन्हें कम धूप की जरुरत होती है। वहीं बाहर आप जिन पौधों को ज्यादा धूप चाहिए वो उगा सकते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग के फायदे(Vertical Gardening ke fayede)

  • वर्टिकल गार्डनिंग उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जिनके पास जगह की कमी होती है।
  • इसमें आप सीमित जगह में कई प्रकार के पौधे उगा सकते हैं।
    वर्टिकल गार्डनिंग आपके घर को भी सुंदर लुक देती है।
  • इससे सब्जियों की अच्छी पैदावार आप ले सकते हैं। क्योंकि इन पौधों को धूप ज्यादा मिलती है।
  • वर्टिकल गार्डनिंग उन पौधों का बेहतर विकास करती है, जिनको धूप की ज्यादा जरुरत होती है।
  • वर्टिकल गार्डनिंग में पौधों की देखभाल करना भी आसाना होता है।
  • आप आसानी से प्रूनिंग कर सकते हैं और पानी भी अच्छे से दिया जाता है।
  • वर्टिकल गार्डनिंग आप घर के आंगन, बालकनी या छत पर कर सकते हैं।
  • आप हैंगिग प्लांट्स लगाकर भी शोभा को बढ़ा सकते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग करते समय योजना बनाएं (Vertical Gardening karte time planing kre)

किसी भी कार्य की शुरूआत करने से पहले उसकी योजना बनाना जरुरी है। आप वर्टिकली गार्डनिंग करने की सोच रहे हैं, तो पहले योजना बनाएं कि आपको कहां करनी है और कौन से पौधे लगाने है। ध्यान रखें अगर आप बाहर वर्टिकली गार्डनिंग कर रहे हैं,तो जिन पौधों को ज्यादा धूप चाहिए वो ही पौधे लगाएं।

वर्टिकली गार्डनिंग करते समय आपको जिन वस्तुओं की आवश्यकता है वो खरीदें। जैसे वर्टिकल पॉकेट ग्रो बैग, स्टैंड, हैंगिन पॉटस, गार्डनिंग टुल्स, क्रीपर नेट आदि। आपको ये ध्यान रखना है कि ऐसे पौधों का आपको चुनाव करना है, जो कम स्पेस में आसानी से ग्रो हो सकते हैं। जिनकी जड़े और तने कम फैलते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग में ये सब्जियां उगाएं

टमाटर

टमाटर का प्रयोग तो हर घर में होता है और ये आपको अपने गार्डन में जरुर लगाना चाहिए। जगह की कमी है तो वर्टिकल गार्डन में इसको लगाएं। टमाटर का पौधा वर्टिकल गार्डन में उगाने के लिए लकड़ी के सहारे का प्रयोग आप कर सकते हैं।

इस पौधे को तेज धूप की जरुरत होती है। टमाटर की कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं, जो वर्टिकल गार्डनिंग में आपको ज्यादा पैदावार दे सकती है। इसलिए बालकनी, टेरेस या आपकी पसंदीदा जगह पर आप टमाटर को आसानी से उगा सकते हैं।

खीरा

खीरा बेल के रुप में बढ़ने वाला पौधा है और बारहमासी इसकी मांग रहती है। सलाद के रुप में लोग इसका प्रयोग करते हैं। गर्मियों में इसकी मांग बढ़ जाती है, तो आप इसको वर्टिकल गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। आप हैंगिग पॉट में भी इसे आसानी से उगा सकते हैं।

अंगुर

आप घर में ही फल उगाना चाह रहे हैं,तो अंगुर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अंगुर के लिए आपको ज्यादा जगह की जरुरत नहीं है। ये सीमित जगह में उगने वाला होता है। इसे आप वर्टिकल तरीके से कहीं भी गमले में उगाएं और रस्सी, लकड़ी या रेलिंग की सहायता से ऊपर की और या कहीं भी बढ़ा दीजिए। ये बेल के रुप में बढ़ता है।

बीन्स

सेहत के लिए फायदेमंद बीन्स भी आप कहीं भी उगा सकते हैं। ये कम जगह में बहुत जल्दी ग्रो हो जाती है। झाड़ी के रुप में ये उगती है। ये एक साथ कई आप लगा सकते हैं।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज की मांग काफी होती है। इस मीठे पानी से भरे हुए फल को आप आसानी से अपने गार्डन में उगा सकते हैं। लोहे की जाली या रेलिंग पर आप इसको ऊपर की तरफ बढ़ा दीजिए। इनको कम जगह की जरुरत होती है, क्योंकि ये बेल के रुप में बढ़ते हैं।

वर्टिकली गार्डनिंग के लिए टिप्स (Vertical Gardening ke liye tips)

  1. आप प्लास्टिक की बोतलों को काटकर इनमें गार्डनिंग कर सकते हैं।
  2. हैंगिग बॉस्केट का प्रयोग कर इनमें बेल वाली सब्जियां या फल उगा सकते हैं।
  3. दीवारों पर ट्रेलिस लगाकर भी वर्टिकली गार्डनिंग कर सकते हैं।

अन्य सब्जियां और फल

  1. स्ट्राबेरी वर्टिकली गार्डनिंग में उगा सकते हैं।
  2. खरबूजा, कीवी और ब्लूबेरी भी उगा सकते हैं।
  3. भिंडी, लोकी, करेला, शिमला मिर्च, पालक, धनिया, मेथी, हरी प्याज, लहसून भी उगा सकते हैं।
  4. मसाले जैसे जीरा, सौंफ, अजवाइन आदि भी लगा सकते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग के लिए मिट्टी तैयार करने का तरीका(Vertical Gardening  ke liye miiti tyar)

आमतौर पर सब्जियों को बेहतर रुप से विकसित होने के लिए कार्बनिक पदार्थों और पोषक तत्वों की जरुरत होती है। वर्टिकल गार्डनिंग कर रहे हैं,तो आपको अच्छी गुणवत्ता वाली पॉटिग मिक्स तैयार करना है।

सामान्य मिट्टी में रेत, वर्मीकंपोस्ट या पलाईट,गोबर खाद, सरसों की खली, नीम केक, कोकोपीट आदि मिला सकते है। आपको पौधों में पानी भी उचित मात्रा में देना है और इनमें नमी बनाए रखनी है।

नोट- वर्टिकल गार्डनिंग करते समय बेल वाले पौधों को मजबूत सहारे की जरुरत होती है, इसलिए आप इस बात का जरुर ध्यान रखें। अन्य पौधों का भी ध्यान रखने की आपको जरुरत है। समय- समय पर जैविक खादों की प्रयोग करते रहना है।

ये लेख आपको कैसा लगा आप इस विषय पर हमें जरुर राय दें। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिय द यूनिक भारत के साथ।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *