WhatsApp Group Join Now

वास्तु शास्त्र को बहुत से लोग मानते हैं और इसके नियमों का पालन भी करते हैं। वास्तु के हिसाब से आपके घर की साज-सज्जा और मकान बनाने में हर कक्ष की दिशा का ध्यान रखना जरुरी होता है। वास्तु को जानने वाले और मानने वाले लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं।

बहुत बार आपके घर में बिना बात के कलह होती रहती है और आपको समझ भी नहीं आता कि इस झगड़े की वजह क्या है। ऐसे में आपको कुछ वास्तु नियमों के आधार पर अपने घर की सजाना होगा, जिससे बेफिजुल के लड़ाई झगड़ों से आप बच जाएंगे। इस लेख में ये जानते हैं कि घर को हमें वास्तु के किन नियमों द्वारा सजाना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से ऐसे करें घर की सजावट

बेडरुम

बेडरुम में आपका ज्यादा समय बितता है और पति पत्नी के रिश्ते के लिए बेडरुम में कुछ चीजों का सही से रखा जाना बहुत जरुरी है। वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए बेड का सही दिशा में रखना ड्रेंसिग टेबल का सही दिशा में होना आदि बहुत महत्वपूर्ण होता है।

बेडरुम में आपको एक तो इस बात का ध्यान रखना है कि कभी भी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस वगैरह नहीं रखने हैं। बेडरुम में कभी भी टीवी नहीं होना चाहिए। बेडरुम में नेगेटिव तस्वीरें भी नहीं होनी चाहिए। बहुत से लोग होते हैं, जो जिनको पेटिंग लगाने का बहुत शौक होता है। आप पेंटिग लगाते समय ये ध्यान रखें कि डूबता जहाज, किसी लड़ाई झगड़े या फिर कोई डरावनी पेंटिग नहीं होनी चाहिए।

शौचालय

कभी भी रसोई घर के पास में आपको शौचालय नहीं बनवाना है। वास्तु के हिसाब से हर चीज के लिए एक डायेरक्शन निर्धारित की गई है। अगर आपके घर में रसोई के पास शौचालय है, तो ये बीमारियों का कारण बन सकता है। रसोई के ऊपर  या नीचे भी शौचालय नहीं होना चाहिए। उत्तर पूर्व दिशा में भी शौचालय नहीं होना चाहिए ऐसा माना जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • घर में नल से पानी टपकता रहना शुभ नहीं होता है।
  • टूटी हुई बेकार चप्पलें और जूतों को फेंक देना बेहतर होता है।
  • घर में कभी भी बेकार पड़ी घड़ी या बंद पड़ी घड़ी नहीं होनी चाहिए।
  • कभी भी बाहर या मेन गेट के पास कुड़ेदान को नहीं रखना चाहिए।
  • वास्तु के हिसाब से व्यक्ति को कभी बिस्तर पर भोजन नहीं करना चाहिए और बिना हाथ पैर धोएं भोजन करना भी गलता होता है।
  • ईशान कोण में आपको तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
  • घर में मुख्य दर्पण लगाएं इससे नकारात्मकता का नाश होता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे पर आम या अशोक के पत्ते से बनी बंदनवार अवश्य टांगनी चाहिए।
  • उत्तर और पूर्व दिशा में बाहरी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ये दिशाएं धन को आकर्षित करने वाली होती हैं।  

इन बातों से लगाएं घर में वास्तुदोष का पता

  1. बिना बात के लड़ाई झगड़े होते रहना।
  2. घर में कभी भी बरकत नहीं होना।
  3. हमेशा घर में किसी न किसी सदस्य का बीमार रहना।
  4. परिवार में चिंता का माहौल बने रहना।
  5. शुभ कार्य होने में अड़चने आना।
  6. परिवार के लोगों का आलसी होना।

ये लेख अन्य जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। ये लेख सिर्फ जानकारी सांझा करने के उद्देश्य से लिखा गया है। आपको इस प्रकार की या अन्य किसी विषय से संबंधित जानकारी चाहिए, तो कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *