WhatsApp Group Join Now

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी की पूजा सुबह और शाम की जाती है। बहुत से लोग हैं, जो तुलसी की पूजा पूरे विधि विधान से करते हैं। तुलसी का विवाह का उत्सव भी लोग धूमधाम से मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। तुलसी में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है ऐसा माना जाता है।

तुलसी का आयुर्वेद में भी बहुत महत्व है। इसके पत्तों का इस्तेमाल कई प्रकार की औषधियों के लिए किया जाता है और सर्दी जुकाम के लिए ये रामबाण है। आज के इस लेख में जानते हैं कि तुलसी के पौधे को घर में किन जगहों पर रखना वर्जित होता है।

इन जगहों पर न रखें तुलसी का पौधा

तुलसी को पूजा जाता है, इसलिए इसके स्थान का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। तुलसी के पौधे का घर में गलत जगह पर होना वास्तु दोष का कारण बन जाता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को घर में लगाने के लिए कुछ नियम बनाएं गए हैं।

अंधेरे में न रखें तुलसी का पौधा

बहुत से लोग तुलसी के पौधे को अंधेरे में रख देते हैं या फिर अंदर रख लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को हमेशा खुली जगह में या रोशनी में ही रखा जाना बेहतर होता है। तुलसी को कभी भी ऐसे स्थान पर न रखें जहां पर रोशनी न आती हो।

छत पर न रखें तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को छत पर रखने से भी मनाही होती है। बहुत से लोग तुलसी के प्लांट को छत पर लगा देते हैं। वास्तु नियमों के आधार पर अगर बात कि जाए तो छत पर तुलसी का पौधा लगाने से केतु खराब होता है। इसलिए कोशिश किजिए कि आप अपने तुलसी के पौधे को छत की बजाए घर में ही लगाएं।

तुलसी को मूर्तियों के पास न रखें

बहुत से लोग तुलसी के नीचे शिवलिंग रख देते हैं, जोकि गलत है। तुलसी के पास या इसके नीचे शिवलिंग रखना वर्जित होता है। तुलसी के आसपास भी शिव की मूर्ति और गणेश की मूर्ति नहीं रखी होनी चाहिए। हालांकि आप अपने मंदिर के पास तुलसी का पौधा रख सकते हैं।

दक्षिण दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को कभी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि दक्षिण दिशा में तुलसी का होना घर में शुभ नहीं होता है। तुलसी के लिए ईशान कोण बेहतर माना जाता है। उत्तर-पूर्व दिशा में ही तुलसी का प्लांट लगाएं। दक्षिण दिशा को यमराज और पितरों की दिशा माना जाता है।

घर के आंगन में लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक एनर्जी को बढ़ावा देता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। इसलिए सही दिशा का चयन करने के साथ तुलसी को हमेशा घर के आंगन में लगाना चाहिए। माना जाता है कि जहां पर शुद्ध वातावरण वहीं पर तुलसी का प्लांट लगाना बेहतर होता है।

तुलसी का प्लांट लगाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • इसी के साथ तुलसी के पौधे को हमेशा थोड़ा ऊंचे स्थान पर रखें, जो घर के मूल आधार से ऊंचा हो।
  • तुलसी का प्लांट कभी भी सोमवार, बुधवार और रविवार को नहीं लगाना चाहिए।
  • ग्रहण और एकादशी के दिन भी इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे को हमेशा गोल, षटकोण, चौकोर और त्रिकोण आकार वाले गमले में ही लगाना चाहिए।
  • हैंगिग प्लांट के तौर पर तुलसी को न लगाएं।
  • तुलसी के पौधे के पास  में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए।
  • तुलसी के पास में कोई मोटे तने वाला पौधा भी नहीं होना चाहिए। इससे आपकी तुलसी के पौधे की ग्रोथ रुक सकती है।
  • गुलाब का पौधा भी तुलसी के पौधे के पास अशुभ होता है।
  • शमी का पौधा भी तुलसी के पौधे के पास आपको नहीं लगाना चाहिए।
  • घर में एक तुलसी के अलावा आप अन्य तुलसी लगाना चाहते हैं, तो विषम संख्या में इनको लगाइए जैसे- 3,5,7 आदि।

नोट- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी वास्तु विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकते हैं। इस प्रकार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए द युनिक भारत के साथ जुड़े रहिए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *