WhatsApp Group Join Now

बेस्ट खाद- लगभग हर इंसान को पौधों से प्यार होता है। लोग बागवानी के शौक को जगह की कमी के चलते भी छत और बालकनी में गार्डन बनाकर पूरा कर रहे हैं। पौधों को देखकर दिल को सुकुन मिलता है और फूलों को देखकर आंखों को सुकुन मिलता है। लोग अपने गार्डन में पौधों को हमेशा हराभरा देखना चाहेत हैं।

बहुत बार पौधे खरीदकर लाने के बाद पौधे अचानक से मरना शुरु कर देते हैं। पौधे को अपनी आंखों के सामने मरता हुआ देखना गार्डनर के लिए दुखद होता है। बहुत बार पता भी नहीं होता कि आपको किस समय पौधे में कौन सी खाद डालनी है। आज के इस लेख में हम आपके लिए पांच ऐसी फर्टिलाइजर लेकर आए हैं, जिनका प्रयोग आपके बेजान पौधों में जान फूंकने का काम करेगा।

पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर

डीएपी खाद

आपको पौधों के लिए बेस्ट डीएपी होती है। डीएपी पौधों में कई प्रकार के पोषक तत्व देने का काम करती है। बाजार में मिलने वाली डीएपी में कई बार यूरिया और फॉस्फोरस होता है और कई बार आपको मिलाना भी पड़ता है।

इस खाद को एक लीटर पानी में एक चम्मच घोलकर पौधों में छिड़का जाता है और पौधों में गुड़ाई करने के भी इसको मिट्टी में डाला जाता है। ये आपके बेजान पौधों में जान फूंकने का काम करती है। जिन पौधों को ज्यादा मात्रा में फॉस्फोरस की जरुरत होती है उनके लिए डीएपी बेहतर फर्टिलाइजर है।

सिंगल सुपर फॉस्फेट

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता है। ऐसे में फॉस्फेट से भरपूर ये खाद आप पौधों में डाल सकते हैं। ये बेहतर तरीका है अपने पौधों को दोबारा जिंदा और सुंदर करने का । ये खाद पौधों की पत्तियों को हरा, बड़ा और चमकदार बनाती है। ये खाद पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरुरी है। इससे फल और पत्ते दोनों बड़े हो जाते हैं। ये पौधों को फंगस नहीं लगने देती है।

इसको एक चम्चच एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव किया जाता है। पौधों की गुड़ाई करके भी इसे डाला जाता है। पौधों में डालने से पहले आपको ये जानना जरुरी है कि जिस पौधे में आप ये डाल रहे हैं, उस पौधे को ये सुट करेगी या नहीं।

पोटाश खाद

पोटाश खाद का इस्तेमाल किसान अपनी खेती में करते हैं। अगर आपका पौधा मर रहा है, तो आप इस खाद का प्रयोग कर सकते हैं। मुरझा रहे और मर रहे पौधों के लिए ये खाद बेहतर है। पौधे की ग्रोथ रुक जाने पर भी ये खाद छिड़की जाती है।

लिक्विड फर्टिलाइजर आप बना रहे हैं, तो इस खाद को एक चम्मच रात को एक लीटर पानी में भिगोकर छोड़े और सुबह इसका प्रयोग करें। गमले में आप सीधा भी इसको गुड़ाई करके डाल सकते हैं। पोटाश खाद पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छी मानी जाती है।

नीम खली

नीम खली का प्रयोग तो हर गार्डनर करता है और ये आसानी से मिलने वाली खाद है। पौधा लगाने से पहले मिट्टी तैयार करते हुए भी इसका प्रयोग किया जाता है। ये पौधे को फंगस लगाने से बचाता है। ये घरेलू पौधों के लिए अच्छी फर्टिलाइजर है। हफ्ते दो हफ्ते में इसका छिड़काव सभी पौधों में कर देना चाहिए।

सरसों खली

नीम खली की तरह सरसों खली भी पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। गुलाब के पौधों के लिए सरसों की खली ज्यादा जरुरी होती है। ये पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए यूज की जाती है।

पौधे की बढ़ोतरी नहीं हो रही है, तो आप सरसों खली को लिक्विड फर्टिलाइजर के रुप में पौधों में डालें। ये सख्त होती है, इसलिए इसको पानी में कई दिनों तक भिगोकर रखें और ज्यादा पतला घोल भी इसका नहीं करना है। हफ्ते भर में ये तैयार हो जाती है। इसको अपने पौधों में जरुर डालें।

किचिन वेस्ट

किचिन वेस्ट का खाद के तौर पर इस्तेमाल आजकल बहुत ज्यादा मात्रा में लोग करने लगे हैं। सब्जियों के छिलके, फल के छिलके भी आप अपने गार्डन में डाल सकते हैं। ये पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर साबित होती है। अंडे के छिलके भी आप महीन पीसकर पौधों की गुड़ाई करके डाल सकते हैं। चायपत्ती का इस्तेमाल भी खाद के तौर पर किया जा सकता है।

नोट- आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट के माध्यम से अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *