WhatsApp Group Join Now

सूर्योदय के दर्शन करना हिदूं धर्म में बहुत शुभ बताया गया है। माना जाता है कि व्यक्ति को सुबह सूरज उगने से पहले उठ जाना चाहिए। सूर्य निकलने के बाद उसको प्रणाम करके दिन की शुरूआत करने से सारे काम आसानी से बन जाते हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्य को जल चढ़ाने के पीछे का कारण।

प्राचीन समय से चली आ रही है प्रथा

 

सूर्य भगवान को जल चढ़ाने की प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। पहले जमाने में लोग सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठ जाते थे। स्नान करने के बाद वो नंगे पैर भगवान सूर्य को जल चढ़ाते थे। हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते थे। लोगों की ये नियमित दिनचर्या होती थी। लेकिन आज के समय में बहुत बदलाव आ गया है। कोई भी व्यक्ति सुबह जल्दी उठकर खुश नहीं होता। अगर कोई उठ भी जाता है तो उसके पास इतना समय नहीं होता कि वो 5-7 मिनट भगवान सूर्य के लिए निकाल लें। बहुत कम लोग ही है जो सूर्य भगवान को नियमित रुप से जल चढ़ाते है और उनके दर्शन करते हैं।

सूर्य को जल चढ़ाने के पीछे कारण

एनर्जी मिलती है

माना जाता है कि जब सुबह सूर्य को जल चढ़ाया जाता है तो ऐसा करने पर आपको ऊर्जा प्राप्त होती है। सूर्य को जल चढ़ाने पर शरीर और मन दोनों को नई एनर्जी मिलती है। भगवान सूर्य को ऊर्जा का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि पूरी सृष्टि में ये ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसा करने पर आपका दिन अच्छा व्यतीत होता है।

ये भी है जरूरी-जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं कर रहे आप

सूर्य को जल चढ़ाने के पीछे धार्मिक मान्यता

धार्मिक ग्रंथों में सूर्य भगवान की महिमा का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि ये ग्रह पूरी सृष्टि को ऊर्जा देने का कार्य करता है। इसी से दिन की शुरूआत और अंत होता है। जब नियमित रुप से सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाता है तो इससे व्यक्ति को सौभाग्य प्राप्त होता है। ऐसा करने पर व्यक्ति के कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में शनि की नजर हो तो उसका प्रभाव भी कम हो जाता है। जल चंद्रमा का प्रतीक है। जब हम सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो चंद्रमा भी हम पर प्रसन्न हो जाता है और शुभ फल प्राप्त होता है।

ये भी पढ़े-गर्मी में स्किन से ज्यादा इस तरह करें आंखों की केयर

सूर्य को जल अर्पित करने के पीछे वैज्ञानिक कारण

विज्ञान की दृष्टि से भी सूर्य को जल चढ़ाना अच्छा माना गया है। प्रत्येक बूंद माध्यम की तरह काम करती है। माना जाता है कि ऐसा करने पर वातावरण में मौजूद जीवाणुओं की रक्षा होती है। सूर्य की सुबह की किरणें व्यक्ति को सेहतमंद बनाने का काम करती है। जब हम सुबह नियमित रुप से सूर्य को पानी चढ़ाते हैं तो इससे हमारी सेहत पर असर पड़ता है। हमारी हड्डियां मजबूत होती है। सूर्य की किरणें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें ऊर्जा प्रदान करती है। इससे शरीर को विटामिन डी भी मिलता है।

सूर्य को जल चढ़ाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • सुबह सूर्य निकलते ही जल चढ़ाने का प्रयत्न करें।
  • जल के लोटे में हमेशा लाल चंदन, सिंदूर और लाल फूल होना चाहिए।
  • सूर्य की किरणों पर ध्यान लगाना चाहिए।
  • ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सूर्य की तरफ मुंह करके तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए।
  • सूर्य को जल तांबे के बर्तन में चढ़ाना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़े-असली और नकली बीज की पहचान के लिए एप लॉच

ये भी पढ़े-बेचारा पति ! पिसता रहता है चक्की के दो पाटों के बीच

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *