WhatsApp Group Join Now

Method of applying fertilizer-बागवानी करने का भी तरीका होता है।सिर्फ पौधे उगा लेना और इनमें पानी डालना बागवानी करना नहीं है। आपको खाद देने का समय, सही तरीका आदि के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है।

पौधों को लंबे समय तक स्वस्थ और हराभरा बनाए रखने के लिए कौन सी खाद देनी है, कब देनी है और कितनी मात्रा में देनी है इसका पता होना जरुरी है। आज के इस लेख में हम पौधों में खाद डालने का सही समय और तरीकों के बारे में जानेंगे।

पौधों में खाद डालने का समय

screen - 2024-04-26T114800.818

पौधों के विकास के लिए सभी प्रकार के पोषक तत्वों का होना जरुरी है। जिस प्रकार हमें भोजन चाहिए वैसे ही पौधों को भी भोजन चाहिए। खाद के रुप में इनको भोजन दिया जात है। पौधों में खाद देने का सही समय होता है। अगर आप गलत समय पर इनमें खाद डालते हैं, तो ये खराब हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पौधों में खाद डालने का समय कौन सा होता है।

  • पौधों में खाद डालने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
  • सूर्योदय से पहले आप पौधों में खाद डालें।
  • तापमान कम होता है, तो मिट्टी में नमी बनी रहती है ऐसे में पोषक तत्व जड़ों तक आसानी से पहुंचते हैं।
  • यदि आप सुबह खाद नहीं डाल सकते हैं, तो शाम का समय भी ठीक है।
  • बारिश के बाद भी खाद डाली जाती है। मिट्टी में नमी अधिक होती है, जो खाद के अवशोषण को बेहतर बनाता है।

खाद की मात्रा कितनी होनी चाहिए

पौधे की प्रजाति 

s - 2024-04-26T114913.253

विभिन्न प्रकार के पौधों को अलग-अलग मात्रा में खाद की आवश्यकता होती है। आप अपने पौधों के हिसाब से खाद की मात्रा तय कर सकते हैं। खाद के पैकेट पर दिए गए दिशानिर्देश भी पढ़ सकते हैं। खाद का ज्यादा प्रयोग भी पौधों को खराब करता है।

पौधे की उम्र से जानें खाद की मात्रा

पौधों की उम्र के हिसाब से आप खाद की मात्रा तय करें। आप युवा पौधों को कम खाद दें और जो पौधे बड़े हो गए हैं उनको ज्यादा खाद दें। युवा पौधों को वयस्क पौधों की तुलना में कम खाद की जरुरत होती है। पौधों की ग्रोइंट स्टेज में उन्हें ज्यादा पोषक तत्व चाहिए होते हैं।

मिट्टी की उर्वरता

कम उर्वरक मिट्टी वाले पौधों को अधिक खाद की आवश्यकता होती है। अगर आपकी मिट्टी कम उपजाऊ है, तो आपको खाद की ज्यादा मात्रा पौधों को देनी होगी। पौधों को विकसित होने के लिए ज्यादा पोषक तत्व चाहिए, जो उन्हें कम उपजाऊ मिट्टी से नहीं मिलते हैं।

खाद का प्रकार

खाद का प्रकार तय करता है कि आपकी खाद की मात्रा कितनी होगी। बता दें कि जैविक खाद, रासायनिक खाद, और तरल खाद, सभी की अलग-अलग मात्रा होती है। आप जो खाद पौधों को दे रहें है उस हिसाब से उसकी मात्रा तय करें।

पौधों में खाद डालने का तरीका

s - 2024-04-26T114828.446

  • खाद को हमेशा पौधे की जड़ों के पास न डालें, हालांकि जड़ से थोड़ी दूरी पर उचित रहता है।
  • खाद को मिट्टी में अच्छी तरह से मिलाएं ताकि यह जड़ों तक आसानी से पहुंच सके।
  • खाद डालने के बाद पौधों को पानी दें ताकि पोषक तत्व जड़ों द्वारा अवशोषित हो सकें।
  • खाद को सीधे पौधों की पत्तियों या तनों पर न डालें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

खाद डालने को लेकर अतिरिक्त सुझाव

  • खाद डालने से पहले हमेशा मिट्टी की जांच करवाएं।
  • कई प्रकार की खादों का मिश्रण यूज करें।
  • अधिक खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधों को नुकसान हो सकता है।
  • खाद डालने के बाद पौधों की नियमित रूप से निगरानी करें।
  • आपको खाद डालने के बाद कुछ नुकसान नजर आता है तो तुरंत कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें।

ये भी है जरुरी-Gudhal care-गर्मियों में ये जादुई खाद गुड़हल पर फूलों की बरसात करेंगी

ये भी है जरुरी-Fertilizer for marigold- ये खाद डालने पर फूलों से लद जाएगा गेंदे का पौधा

नोट- यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये केवल सामान्य दिशानिर्देश हैं। अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए सर्वोत्तम सलाह के लिए, आप किसी कृषि विशेषज्ञ या माली से सलाह ले सकते हैं।ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *