WhatsApp Group Join Now

प्यार में लैला-मजनू, हीर-रांझे की मिसाल दी जाती है। जहां पर भी मोहब्बत का जिक्र आता है, लोगों की जुबान पर इन जोड़ों का नाम अपने आप आ जाता है। लेकिन अब प्रेम कहानी में एक और नया नाम जुड़ गया है। लेन और जेनेट। लेन और जेनेट जिनका 60 साल पहले प्यार अधुरा रह गया, लेकिन जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर वो लौट आया और दोनों साथ रहने लग गए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लेन और जेनेट 1963 में मिले थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। माना जा रहा है कि दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिल्मी कहानी की तरह माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं हुए। लेन की उम्र 79 साल है और जेनेट 78 साल के हैं।

भागकर करना चाहते थे शादी

लेन और जेनेट उस समय भागकर शादी करना चाहते थे। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन घरवालों को जेनेट का लेन के साथ रहना पंसद नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार लेन जेनेट से शादी करने के लिए आस्ट्रेलिया चले गए थे, ताकि वो अच्छे से सेटल हो जाए और जेनेट को अपने साथ रख सके। लेन ने जेनेट के लिए एक घर भी बनवाया था। दोनों का सपना था कि वो एक साथ एक घर में रहेंगे। लेकिन जेनेट के माता-पिता ने उसे जाने नहीं दिया।

लेन ने कर ली किसी ओर से शादी

लेन ने जेनेट के साथ रहने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे, लेकिन जेनेट के घरवालों को ये मंजूर नहीं था। घरवालों की बात मानते हुए जेनेट ने लेन को छोड़ दिया। उसके बाद लेन ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। जेनेट की भी किसी और आदमी के साथ शादी हो गई।

ये भी पढ़े-ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकालेगी सरकार,30 करोड़ का बजट जारी

52 साल बाद आई जेनेट की याद

लेन ने किसी और महिला से शादी कर ली, लेकिन जेनेट के बिना अधुरा सा लगा। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के 52 साल बाद लेन ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया और जेनेट को ढूंढने के बारे में सोचा। अपनी पूर्व प्रेमिका की चाह में लेन इग्लैंड आ गए। वहां पर जेनेट के घर का पता निकलवाया और वहां गए।

जेनेट ने लेन को बताया अंजान शख्स

लेन जब जेनेट को ढूंढने इग्लैंड आया, तो वहां पर उन्हें जेनेट के घर का पता मिल गया। हालांकि लेन को जेनेट से ज्यादा उम्मीद नहीं थी। फिर भी अपने पूराने प्यार को देखने और पाने की चाह में लेन जेनेट के घर गया। जेनेट ने लेन को पहचाना नहीं। जेनेट अपने पति के साथ थी। जेनेट ने पति से कहा था कि कोई अंजान शख्स है किसी का पता पूछने आया है।

पति की मौत के बाद लौटी जेनेट

जेनेट के पति की मौत कैंसर से हो गई थी। लेन के अपने पत्नी से तलाक लेने के दो साल बाद जेनेट लौटी। लेन ने एक साल पहले क्रिसमस कार्ड भेजा था। जिससे पता पाकर जेनेट लेन के पास लौट आई। जेनेट ने लेन के साथ बात की। लेन ने जेनेट को अपने पास रहने के लिए बुला लिया।

ये भी पढ़े-मुंबई रुलाएगी, अकेलापन महसूस कराएगी और यही है सफलता की कीमत

“हम दोबारा प्यार में पड़ गए”

जेनेट के लौटने के बाद लेने ने उसे प्रपोज किया। लेन कहता है कि हम दोनों दोबारा से प्यार मे पड़ गए और हमने शादी कर ली। लेन भावुक हो जाते हैं। जेनेट का कहना है कि शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा है।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *