WhatsApp Group Join Now

Pinching-बागवानी करने वाले लोग गार्डन में तरह-तरह की टेक्निक का प्रयोग करते हैं। पौधों को हेल्दी रखने के लिए तमाम प्रकार के यत्न किए जाते हैं। कोई भी बागवान ये नहीं चाहता कि उसके गार्डन में पौधों की संख्या कम हो। 

हर बागवान की ये ख्वाहिश होती है कि उसका गार्डन हमेशा फल-फूलों से लदा रहे। बहुत से लोग कटिंग से पौधे तैयार करते हैं। ये बहुत आसान तरीका है पौधे लगाने का। इससे आपके पैसे भी बच जाते हैं। 

पिचिंग बागवानी में एक आम शब्द है। जिससे हर कोई वाकिफ है। आज हम आपको एक जादुई ट्रिक बताएंगे। ये इस्तेमाल कर आप कई पौधे तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पिंचिंग(pinching) के माध्यम से ज्यादा पौधे कैसे बनाएं?

 क्या है पिंचिंग (what is pinching)

  1. गार्डनिंग में पिंचिंग एक बहुत ही उपयोगी तकनीक है।
  2. इससे पौधा घना और सुंदर होता है।
  3. पौधे की वृद्धि को भी इससे नियंत्रित किया जाता है। 
  4. ज्यादा फल और फूल लेने के लिए पौधे को उकसाया जाता है। 
  5. यह एक सरल प्रक्रिया है।
  6. इसमें पौधे के ऊपरी हिस्से को तोड़कर हटाया जाता है। 
  7. आप नाखून से इसको आसानी से कर सकते हैं।
  8. सिर्फ ऊपरी भाग को ही काटा जाता है। 

पिंचिंग के फायदे (Benefits of pinching)

  • इससे पौधा घना और फैला हुआ होता है। 
  • पिंचिंग से ज्यादा शाखाएं निकलती है। 
  • ये टेक्निक ज्यादा फल और फूलों को बढावा देती है। 
  • अक्सर फूल वाले पौधों में प्रयोग की जाती है। 
  •  पौधों का आकार नियंत्रित होता है। 
  •  पौधे को मजबूत बनाने का काम भी ये करती है। 

कैसे करनी है पिंचिंग (how to do pinching)

  • पौधा कुछ इंच लंबा हो जाए तो पिंचिंग शुरू कर दें।
  • पौधे के ऊपरी हिस्से को तोड़ दें। 
  • किसी साफ उपकरण का प्रयोग करें। 
  • नाखूनों की सहायता से भी की जा सकती है। 
  • गुलाब, गुलदाउदी, मोगरा, अपराजिता आदि में की जाती है। 
  • लगभग सभी फ्लावर प्लांट में कर सकते हैं। 
  • वेजिटेबल प्लांट जैसे मिर्च, टमाटर, बैंगन, भिंडी आदि में करें।

 पौधे ज्यादा कैसे बनाएं (How to make more plants by pinching)

  1. बहुत से पौधे आप कटिंग से तैयार करते हैं।
  2. लगभग सभी फ्लावर प्लांट कटिंग से ग्रो हो जाते है।
  3. पिंचिंग करते समय आप पौधे का ऊपरी हिस्सा तोड़ते हैं।
  4. ये हिस्सा आप दो इंच तक का तोड़ लें।
  5. इसे आप कटिंग के तौर पर लगा सकते हैं।
  6. इससे एक पौधे से ज्यादा पौधे बन जाएंगे।
  7. नर्सरी में इसी टेक्निक का प्रयोग किया जाता है।
  8. आप किसी फंगीसाइड में इसे धो लें।
  9. उसके बाद इस कटिंग को मिट्टी में लगाएं।
  10. 10 दिनों में ये नए पौधे के रुप में विकसित हो जाएगी।

ये भी है जरुरी-

गुलदाउदी में तुरंत कर लें ये काम, हर बीमारी से बचकर देगी ढ़ेरो फूल

खाद खत्म हो गई है पौधों में करें फ्री का जुगाड़, मिट्टी बनेगी उपजाऊ

इस खाद को देते ही घीया, तोरई, करले से लद जाएगी बेल, जल्दी डालें

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *