WhatsApp Group Join Now

आर्मपिट यानि अंडरआर्म एरिया में खुजली होना कोई आम समस्या नहीं है। बहुत बार शेविंग करने के बाद खुजली हो जाना स्वभाविक है, लेकिन बिना शेविंग किए भी अगर आपको लगातर खुजली हो रही है, तो ये समस्या गंभीर हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कांख में ये खुजली किस वजह से होती है और ये किन बीमारियों की तरफ इशारा करती है।

कांख में सूजन और जलन

बहुत बार आर्मपिट में खुजली करते समय सूजन और जलन हो जाती है। इसे डर्मेटाइटिस कहा जाता है। इसमें आपकी त्वचा पर लाल चकते हो जातें है और सूजन आ जाती है। इसमें त्वचा पर छाले होना, पपड़ी आना, चकते होना, जलन होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों में ये समस्या अपने आप ठीक हो जाती है और बहुत से लोगों को ठीक होने में लंबा समय लग जाता है।

ये भी पढ़े-ऊंचाई से डरते हैं आप समस्या गंभीर तो नहीं, जानिए

कांख में रेडनेश और रैश

शरीर के जिस हिस्से की त्वचा फोल्ड होती है, वहां पर ये समस्या होना आम है। जैसे कांख, स्तन का निचला हिस्सा,जेनेटिल एरिया, पेट आदि। इसे इंटरट्रीगो कहा जाता है। शरीर पर होने वाले ये आम रैश होते हैं। कांख में जब ये समस्या हो जाती है, रेडनेश हो जाती है। जलन भी होती है। आर्मपिट से बदबू भी आने लगती है। त्वचा पर क्रैक भी दिखाई देने लगते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, मोटापा है या जो लोग हीट और ह्ययूमिटिडी के संपर्क में ज्यादा रहते हैं उनको ये समस्या होती है।

एक्जिमा

             आर्मपिट में एक्जिमा

एक्जिमा एक प्रकार से खुजली ही है, लेकिन ये सामान्य खुजली नहीं है। ये शरीर में विटामिन ए और डी की कमी की वजह से ज्यादा होता है। ये त्वचा रोग है। इसमें खुजली करते समय बहुत बार खून भी निकल जाता है। इसमें तेज खुजली होती है और लाल चकते बनने लगते हैं। एक्जिमा होने पर कांख में ज्यादा खुजली होती है। ये समस्या ज्यादातर बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होती है या फिर नमीयुक्त वातावरण में रहने से भी हो सकती है। माना जाता है कि ज्यादा हार्ड साबून का प्रयोग करना भी एक्जिमा की समस्या से ग्रसित कर सकता है।

हीट रैश

                     त्वचा पर लाल चकते

कांख में बहुत बार हीट रैश की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ये तब होता है जब बहुत ज्यादा पसीना आने पर पसीने की ग्रंथि में ब्लॉकेज हो जाती है। इस समस्या में खुजली बहुत ज्यादा होती है। कांख में लाल कांटेदार दाने जैसा महसूस होता है। आर्मपिट की त्वचा पर छाले भी हो जाते हैं। ये शरीर का तापमान बढ़ाने वाली कार्य करने पर ज्यादा होता है।

इंफ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर

ये ब्रेस्ट कैंसर का ही एक रुप है जो आर्मपिट की खुजली से जुड़ा हुआ होता है। इसकी समस्या होने पर स्तन के आसपास के एरिया में भी खुजली होने लगती है। इंफ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर के दौरान ब्रेस्ट में सूजन,रेडनेस, आसपास की स्किन टाइट होना,लिम्फ नोड्स के आसपास सूजन हो सकती है।

अगर आपको काफी दिनों से ये समस्या है और घरेलू उपायों के बाद भी ये ठीक नहीं हो रही तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *