WhatsApp Group Join Now

मनीप्लांट के बारे में हर कोई जानता है। हर किसी के घर में लगभग ये प्लांट पाया जाता है। ऑफिस में, घर में इस प्लांट का लगाया जाना काफी शुभ भी माना जाता है। मनीप्लांट धन को आकर्षित करने वाला प्लांट है ऐसा माना जाता है।

इस पौधे की केयर करनी भी आसान होती है, इसकी ग्रोथ भी आसानी से होती है। बहुत से लोगों का मानना है कि मनी प्लांट कहीं से चुराकर लेकर आकर उसे घर में लगाने से धन की वर्षा होती है। इस लेख में जानते हैं कि मनी प्लांट को चुराकर लाना चाहिए या नहीं।

मनीप्लांट का चुराना सही या गलत

मनीप्लांट घर में लगाया जाना काफी शुभ माना जाता है। सही वास्तु नियमों के आधार पर इस प्लांट को लगाया जाता है, तो ये घर मे खुशहाली लेकर आता है। मनीप्लांट को लेकर कुछ भ्रांतिया फैली हुई है, जिसमें से एक हैं, इसको चुराकर लाना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर हम इस बारे में बात करें, तो मनीप्लांट को चुराकर लाना कतई भी शुभ नहीं होता है। मनीप्लांट को चुराना आपको हानि पहुंचा सकता है।

बहुत से लोग लालच में ये पौधा किसी दूसरे के घर में से चोरी करके ले आते हैं। उनका ये मानना होता है कि चोरी करके लगाने से ये पौधा शुभ फल देगा। लेकिन वास्तव में ये गलत हैं। मनीप्लांट का शुभ फल आप प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसे अपने पैसों से खरीदकर लाएं और फिर घर में लगाएं।

मनीप्लांट को लगाने के नियम

  • मनीप्लांट को हमेशा गमले में लगाना चाहिए। जमीन में सीधा लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • मनीप्लांट बेल के रुप में बढ़ता है इसको हैंगिग प्लांट के तौर पर लगाना शुभ नहीं है। इसको हमेशा ऊपर की तरफ ही ले जाना है।
  • मनीप्लांट की पत्तियां सूख गई है या पीली हो गई हैं, तो इनको तुरंत हटा देना चाहिए।
  • मनीप्लांट को अशुभ हाथों से छूना भी सही नहीं होता है।
  • मनीप्लांट के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए।
  • ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट लगाना शुभ नहीं होता है।
  • मनीप्लांट में रविवार के दिन पानी भी नहीं डाला जाता ऐसी मान्यता है।
  • मनीप्लांट की पूजा की कोई विधि नहीं है, लेकिन दूध डालकर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • मनीप्लांट को दूसरे व्यक्ति को देना भी शुभ नहीं होता है।
  • मनीप्लांट हमेशा कांच की हरी या नीली बोतल में लगाना ही शुभ होता है।
  • मनीप्लांट का पौधा कभी भी दरवाजे या खिड़कियों पर सजावट के लिए न लगाएं।
  • मनीप्लांट में शुक्रवार के दिन कच्चा दूध डालना शुभ होता है।
  • माना जाता है कि मनीप्लांट के पौधे को सही तरीके से न लगाया जाए, तो ये नकारात्मकता को खींचता है और तंगहाली आती है।
  • मनीप्लांट का पौधा शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की सप्तमी के बीच में लगाया जाना शुभ माना जाता है।
  • मनीप्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ये बृहस्पति की दिशा होती है। अगर आप उत्तर-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगा रहे हैं, तो ये स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। 

ये भी जरुरी-मनीप्लांट का पौधा लगाते समय ये सावधानी नहीं बरती तो आजीवन तंगहाली में जीवन गुजरेगा

ये भी पढ़े-मनीप्लांट के साथ ये पौधा लगाने से मिलेगी तरक्की

ये भी है जरुरी-एलोवेरा का फूल कई बीमारियों के इलाज के साथ बदल देगा किस्मत

ये भी है जरुरी-भोजन की थाली के चारों तरफ जल छिड़कने का रहस्य क्या है जानिए…..

ये लेख अन्य जानकारियों पर आधारित है। द यूनिक भारत का उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं  को ठेस पहुंचाने का नहीं है। अन्य जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *