WhatsApp Group Join Now

Information about vegetables-गार्डन में सब्जियां लगाने का शौक हर किसी को होता है। लगभग हर व्यक्ति कोई ना कोई सब्जी अपने घर में लगाता ही है। वेजिटेबल गार्डनिंग करने से पहले आपको इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरुरी है।

कौन से मौसम में कौन सी सब्जियां लगेंगी और कौन सी सब्जियां है जो एक साथ नहीं लगानी चाहिए। ऐसी बहुत सी सब्जियां है जो एक साथ लगाए जाने पर खराब हो सकती है। इसलिए आपको सब्जियां लगाने से पहले इनके कॉबिनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करनी जरुरी है। चलिए जानते हैं कौन सी सब्जियां है, जिनको एक साथ कभी नहीं लगाना चाहिए।

ये सब्जियां कभी नहीं लगानी चाहिए एक साथ-These vegetables should never be planted together

कई बार हम एक सब्जी के साथ दूसरी सब्जी लगा देते हैं। ऐसी बहुत सी सब्जियां है, जिनका एक दूसरे के साथ लगाया जाना सही नहीं है। इससे दोनों सब्जियों की ग्रोथ प्रभावित होती है। नीचे कुछ सब्जियां बताई गई हैं, जिनको इकट्ठे लगाने से आपोक बचना है।

प्याज और बीन्स– Onions And Beans

  • बीन्स नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले पौधे हैं।
  • प्याज के पौधे काम नाइट्रोजन वाली मिट्टी पसंद करते हैं।
  • इन सब्जियों को एक साथ लगाने से नाइट्रोजन की अधिकता हो जाती है।
  • इससे प्याज की ग्रोथ रुक जाती है और बल्ब का विकास नहीं होता है।
  • इसलिए प्याज और बीन्स को हमेशा अलग-अलग ही लगाएं।

टमाटर और मक्का-Tomatoes and corn

  • मक्का एक भारी आहार वाली सब्जी है।
  • इसको ग्रोथ के लिए ज्यादा पोषक तत्वों की जरुरत होती है।
  • टमाटर के साथ मक्का लगाने पर दोनों सब्जियों को उचित पोषण नहीं मिलता।
  • इन दोनों सब्जियों को पोषक तत्वों की ज्यादा जरुरत होती है।
  • दोनों सब्जियों की ग्रोथ प्रभावित होती है, इसलिए ये साथ में न लगाएं।

टमाटर और ब्रैसिकास -Tomatoes And Brassicas

  • ब्रैसिकास सब्जी के पौधे ऐसे यौगिकों का उत्सर्जन करते हैं,जिससे टमाटर की ग्रोथ रुक जाती है।
  • होम गार्डन में ऐसे पौधे साथ में लगाने से पैदावार कम हो जाती है।
  • इसलिए टमाटर के साथ ब्रोकली, पत्तागोभी जैसी सब्जियां न लगाएं।

ये भी है जरुरी-कंटेनर में ऐसे उगानी है ब्रोकली, एक ही पौधे से मिलेगी अनेक

ककड़ी और स्क्वैश – Cucumber And Squash

  • इन दोनों सब्जियों को कभी भी एक साथ नहीं लगाना चाहिए।
  • ये दोनों सब्जी पाउडरी मिल्ड्यू के प्रति संवेदनशील होते हैं।
  • एक दूसरे के साथ लगाने से फंगल रोग लगने का खतरा होता है।
  • इससे दोनों सब्जियों की पैदावार प्रभावति होती है।

सौंफ और बैंगन- Fennel And Eggplant

  • सौंफ और बैंगन को साथ में लगाना सही नहीं है।
  • ऐसा करने पर बैंगन की ग्रोथ प्रभावित होती है।
  • प्रोडक्टिविटी में भी कमी आती है।
  • इसलिए दोनों सब्जियां एक साथ कभी न लगाएं।

ये भी है जरुरी-MOGRA PLANT- गर्मी में फूलों से लदेगा मोगरा दें ये घर पर बनी स्पेशल खाद

मटर और लहसुन-Peas And Garlic

  • कई लोग मटर और लहसून पास-पास लगा देते हैं।
  • लहसून से सल्फर यौगिक निकलते हैं, जिनसे मटर की ग्रोथ रुक जाती है।
  • मटर और लहसून की मिट्टी की पीएच स्तर भी अलग-अलग होता है।
  • दोनों साथ में लगाने पर दोनों ही सब्जियों की ग्रोथ प्रभावित होगी।

लेट्यूस और अजवाइन-Lettuce And Celery

  • सलाद और अजवाइन को एक साथ नहीं लगाना चाहिए।
  • इन दोनों को पानी और मिट्टी की आवश्यकता अलग-अलग होती है।
  • साथ में लगाने से दोनों ही पौधों की ग्रोथ नहीं होगी।

ये भी है जरुरी-ऐसे होगी असली अजवाइन की पहचान, एक्सपर्ट भी कर रहे गलती

सौंफ और टमाटर-Fennel and Tomato

  • सौंफ ऐसे रसायन छोड़ती है, जो टमाटर के पौधे के लिए हानिकारक है।
  • टमाटर की ग्रोथ सौंफ के साथ में रुक जाती है।
  • टमाटर की पैदावार चाहिए है, तो सौंफ के साथ इसको न लगाएं।

मिर्च और पत्तागोभी-Chilli and Cabbage

  • दोनों सब्जियों की आवश्यकताएं अलग-अलग है।
  • साथ में ये सब्जियां लगाने पर दोनों की ग्रोथ रुक जाती है।
  • दोनों सब्जियों की पैदावार कम होगी।

आलू और तोरई-Potato and Zucchini

  • इन दोनों को साथ में लगाना भी सही नहीं है।
  • दोनों सब्जियों को ज्यादा पोषक तत्व चाहिए होते हैं।
  • पोषक तत्वों के लिए दोनों सब्जियों में मुकाबला होगा।
  • इससे दोनों ही सब्जियों की ग्रोथ प्रभावित होगी।

ये भी है जरुरी-Summer fruits- गर्मियों में आसानी से घर पर उग जाते हैं ये फलदार पौधे

गाजर और पार्सनिप-Carrots and Parsnips

  • गाजर और पार्सनिप साथ में लगाने से दोनों की पैदावार प्रभावित होगी।
  • दोनों जड़ वाली सब्जियां है और एकपर लगने वाली कीड़े दोनों का नाश कर देंगे।
  • दोनों एक साथ लगाने पर ये पॉलिनेशन कर सकते हैं, इससे गाजर कड़वी होगी।

शतावरी और प्याज-Asparagus and Onion

  • दोनों की प्राथमिकताएं अलग-अलग है।
  • दोनों को साथ में लगाने से मिट्टी में असुंतलन हो सकता है।
  • दोनों की ग्रोथ प्रभावित हो, इससे अच्छा है ये अलग-अलग लगाएं।

कद्दू और ग्रीष्मकालीन स्क्वैश-Pumpkin and Summer Squash

  • इनको ज्यादा पोषक तत्व चाहिए।
  • साथ में दोनों सब्जियों की ग्रोथ प्रभावित होगी।
  • इसलिए दोनों को अलग-अलग लगाएं।

टमाटर और आलू-Tomato and Potato

  • समान कीटों और बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील ये होते हैं।
  • इसलिए दोनों सब्जियों को एक साथ नहीं लगाना चाहिए।
  • इनको साथ में लगाने से ज्यादा रोग और कीट आकर्षित होते हैं।

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है, कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकरी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ धन्यवाद। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करनी है, तो कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कीजिए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *