WhatsApp Group Join Now

अक्सर जिंदगी के एक पड़ाव पर आकर लोग खुद को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। लेकिन ये वो समय होता है, जब हमें खुद का खासकर करके ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ये समय होता है 30 से 40 के बीच का। इस उम्र में हमें कुछ चीजों को छोड़ देना चाहिए। तो चलिए इस लेख में जानते हैं वो कौन सी चीज है जो उम्र के इस पड़ाव पर आकर हमें छोड़ देनी चाहिए।

जीवन के लिए उत्साह कम नहीं करना

ज्यादातर लोग 30 के बाद खुद को उदास समझने लगते हैं। लोगों का मानना होता है कि जवानी के दिन बीत गए। अरे भई आप अभी बुढ्ढे थोड़ी हुए हो। जिंदगी में उम्र का असली पड़ाव तो अब शुरू हुआ है। जिम्मेदारियां लेनी है, नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे ढीले पड़ने से काम नहीं चलने वाला। इसलिए 30 से 40 की उम्र में कभी अपने आपको उदास नहीं होने दो, जिंदगी के लिए उत्साह कम मत करो। बल्कि खुल कर जीने की सोचो।

नया सीखने की करें कोशिश

इस उम्र में आकर लोग अपने आपको बहुत बड़ा समझने लगते हैं। सबको ये लगता है कि उनको तो लोगों को परखने का नजरिया आ गया। इतने बड़ हो गए सब पता है। ये सब पता है वाली आदत आपको छोड़नी होगी और कुछ नया सीखने का प्रयत्न करना होगा। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जिंदगी के इस पड़ाव पर बेहतर-बेहतर चीजें समझने का प्रयास करें।

मनचाहा करें

बहुत से लोग होते हैं, जो अपनी जॉब से खुश नहीं होते। उनको ये लगता है कि शायद कुछ और किया होता तो बेहतर होता है। इसलिए आप वो कीजिए जिसको मिलकर आपको खुशी मिल रही है। जब तक मन में किसी काम को करने की खुशी नहीं होगी, ललक नहीं होगी तो आप वो काम अच्छे से नहीं कर पाएंगे। आपको लगता है कि आपके सपने पीछे छूट रहे हैं। तो आप उन सपनों को साथ लाने की कोशिश कीजिए। जिंदगी है एक दिन खत्म भी हो जाएगी और आप ये सोचते रह जाएंगे कि काश वो किया होता तो बेहतर होता। पैसे की पीछे मत भागो कामयाबी के पीछे भागो।

ये भी है जरुरी-मित्र मंडली के वो अनोखे दोस्त याद है या भूल गए

परिवार और दोस्तों को समय दें

इस उम्र में जिम्मेदारियां का बोझ बहुत बढ़ जाता है लोग परिवार और दोस्तों को बिल्कुल भूल जाते हैं। किसी के लिए समय ही नहीं मिलता। जिंदगी बस भागम भाग में निकलती जा रही है। आपको अपने परिवार के सदस्यों को समय देना होगा। दोस्तों के साथ गपशप करनी होगी। इससे आप दिमागी तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।

भविष्य के लिए बनाएं रणनीति

हमेशा अपने भविष्य के लिए सोचकर कार्य करना है। ये ध्यान में रखना है कि आज जो कर रहे हैं उसका प्रभाव भविष्य पर क्या पड़ेगा। भविष्य के लिए रणनीति बनाएं। आज कुछ अच्छा हुआ है या कल कुछ अच्छा हुआ है तो आपको ये भी सोचना है कि आने वाले कल में भी आपको अच्छा ही करना है।

गंदी आदतों से लें सन्यास

इस उम्र में आकर अपनी सेहत के प्रति सजग होना बहुत जरूरी होता है। आपने जो भी गंदी आदत पाल रखी है। उनको छोड़ने में ही भलाई है। शराब, सिगरेट, जुआ आदि की लत आपको भी लगी हुई है तो भविष्य के लिए इसे आज ही छोड़ दो। इस उम्र में आकर खानपीन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। फास्ड फूड खाने से अच्छा है आप हेल्दी आहार ही लें।

ये भी है जरुरी-बीमारी में भी नहीं मिलती हाउसवाइफ को काम से छुट्टी

ये भी जानना है जरुरी- चश्मा पहने रखने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *