WhatsApp Group Join Now

First Love Plant-दुनियाभर में कई तरह के फूल पाए जाते हैं। फूलों के पौधों की वैरायटी भी अलग-अलग होती है। हर पौधा रंग, आकार और खुशबू में भिन्न होता है। बहुत से पौधे हैं, जो गार्डन में लगाना बहुत आसान है। बहुत से पौधे सीजनल होते हैं, तो बहुत से बारहमासी। आज हम आपको एक ऐसे फूल का नाम बताने जा रहे हैं, जो आपके प्यार के लिए महत्वपूर्ण है।

इस पौधे का नाम फर्स्ट लव प्लांट है। प्यार का पहला पौधा इसे कहा जाता है। मान्यता है कि प्यार में बढ़ोतरी और अपनेपन के लिए इस पौधे को लगाना चाहिए। ये पौधा शुभ माना गया है। चलिए इस लेख में जानते हैं फर्स्ट लव प्लांट को कैसे लगाना चाहिए।

फर्स्ट लव प्लांट (First Love Plant)

लगभग हर पौधा अलग-अलग रंगों में मिलता है। फर्स्ट लव प्लांट भी पीला, गुलाबी और लाल रंग में होता है। काफी ज्यादा स्मेल इस फूल से आती है। इसको जिसे गोल्डन पेंडा या Xanthostemon chrysanthus के नाम से भी जाना जाता है। सदाबाहर झाड़ीदार पौधा ये होता है। इसपर गुच्छे के रुप में फूल खिलते हैं। ये सजावटी पौधा है, जिसका प्रयोग लोग बगीचे को सुंदर दिखाने के लिए करते हैं।

फर्स्ट लव प्लांट लगाने का तरीका (Method of planting first love plant)

आप इसको घर में लगाना चाहते हैं, तो बिल्कुल आसान है। इसको नम मिट्टी पसंद है। इस पौधे को तेज धूप खिलने के लिए चाहिए होती है। बता दें कि इसके फूल दो से तीन दिन में पूरी तरह खिलते हैं। आप इस प्लांट को नर्सरी से खरीद सकते हैं या फिर कटिंग से ग्रो कर सकते हैं। आपको ऊपजाउ मिट्टी लेनी है। इस मिट्टी में पौधा या कटिंग आप लगा सकते हैं। जब आप नया पौधा लगाते हैं, तो सीधा धूप में रखने से इसको बचना है।

  • ये पौधा सूखे में भी आसानी से ग्रो हो जाता है।
  • इसको अच्छी जलनिकासी वाली उपजाऊ मिट्टी पसंद हैं।
  • इसके लिए आपको गार्डन की मिट्टी, रेत, वर्मीकंपोस्ट आदि का मिश्रण तैयार करना है।
  • हर महीने के अंतराल में इसमें जैविक खाद आप डालें।
  • बीज से आप इसे लगा रहे हैं, तो गर्म मिट्टी में लगाएं।
  • इस पौधे को नमी पसंद है।
  • गमले का आकार पौधे के आकार के हिसाब से चुनें।
  • गर्मी में गमले की मिट्टी सूखने पर पानी दें और सर्दियों में कम दें।
  • चार से छह घंटे की धूप इसके लिए सही है।
  • आप इनडायरेक्ट धूप में भी इसको रख सकते हैं।
  • गर्मियों का पौधा ठंड से इसको बचाएं।
  • पौधा कीट और बीमारियों से मुक्त रहता है।

ये भी है जरुरी- 

ROSE CARE- फूलों से भर जाएगा गुलाब कर दें इस चीज का धुंआ

Earthworms in the garden- गार्डन में केंचुए होने के लाभ और नुकसान

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *