WhatsApp Group Join Now

आम के लिए लोग गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम खाना सबको पंसद होता है। आम की कई तरह की किस्में होती है, जिनका स्वाद बेहतरीन होता है। आम कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम खाने से पहले इसके खाने के नियमों को जान लेना बेहद जरुरी है। आम को पानी में भिगोकर ही खाया जाता है ऐसा क्यों? आम के खाने के नियमों को आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, चलिए जानते हैं।

आम खाने के फायदे

  • आम में पोटैशियम, कैल्शियम,आयरन, फाइबर, सोडियम की मात्रा पाई जाती है।
  • आम खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है।
  • आम पाचन तंत्र को सही रखने का काम करता है।
  • आम त्वचा,बाल और आंखों के लिए भी लाभकारी है।

आम को खाने में न करें जल्दबाजी

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार का कहना है गर्मियों का मौसम यानि आम का मौसम आ गया है। आम खाने से पहले आपको इसे खाने के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। आम को खाने से पहले हमेशा 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अगर आप ज्यादा जल्दी में हैं तो 20-25 मिनट के लिए भी इसे पानी में भिगोकर रख सकते हैं।

ये भी पढ़े-वजन बढ़ने के डर से नहीं खा रहे हैं आम तो करें ये जरूरी काम

आम को भिगोकर क्यों खाना चाहिए

आम में फाइटिक एसिड होता है। खाने से पहले इसको भिगोने पर इसमें मौजूद एकस्ट्रा फाइटिक एसिड निकल जाता है। इससे पोषक तत्वों का अवशोषण अच्छे से हो जाता है। दरअसल फाइटिक एसिड एक तरह का पोषक तत्व है, जो शरीर को आयरन, जिंक, कैल्शियम और कई मिनरल्स को अवशोषित करने से रोकता है। इसकी वजह से मिनरल्स की कमी हो जाती है।

माना जाता है आम शरीर में गर्मी को भी बढ़ाता है। अगर कुछ समय के लिए इसे पानी में भिगोकर रखते हैं, तो ये शरीर में गर्मी पैदा नहीं करेगा। फाइटिक एसिड की वजह से शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसलिए आम को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए।

आम को भिगोकर खाने से त्वचा संबंधी समस्या से बचाव

आम को पानी में भिगोकर खाने से हम त्वचा संबंधी बीमारियों से बच जाते हैं। आम को अगर बिना पानी में भिगोएं खाते हैं, तो ये शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करता है। शरीर में गर्मी होने पर कील-मुहांसे, दाने, सिरदर्द और कब्ज जैसी समस्या हो जाती है।

आम की तासीर गर्म होती है। गर्भवती महिलाओं को तो आम खाने के लिए भी मना किया जाता है। अगर हम आम का सेवन बिना पानी में भिगोएं करते हैं, तो इससे वात, पित और कफ में अंसुतलन पैदा हो जाता है। इसलिए आम का सेवन हमेशा भिगोकर ही करना चाहिए।

कैमिकल्स हो जाते हैं साफ

आजकर लोग फल और सब्जियों को पकाने के लिए तरह-तरह की कीटनाशकों का प्रयोग भी करते हैं। अगर आप आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं, तो ये साफ हो जाता है। इसके ऊपर लगी धूल मिट्टी भी हट जाती है। सारे कीटनाशक और कैमिकल्स पानी में धुल जाते हैं। इससे आप कई प्रकार की बीमारियों से बच जाते हैं।

ये भी पढ़े-लड़की का दावा- पेनकिलर की वजह से गिरा जबड़ा

वजन हो सकता है कम

अगर आप आम के फल को भिगोकर खाते हैं, तो ये आपके वजन को संतुलित रखेगा। इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो अधिक मात्रा में हानिकारक हो सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में फायदेमंद होते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *