WhatsApp Group Join Now

Holi 2024- होली आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में मार्केट में चारों तरफ रंग बिरंगे गुलाल देखने के मिलते हैं। गुलाल के बिना होली अधुरी है। ये त्याहौर आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें एक दूसरे को रंग लगाकर सारे गिले शिकवों को बुलाया जाता है।

होली का त्याहौर रंगों के लिए ही खास है। बहुत बार ये रंगों का त्यौहार आपके लिए खतरनाक साबित होता है, जब कोई कैमिकल युक्त रंग आपको नुकसान कर देता है। ये आपकी स्किन और बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इस बार आपको कैमिकल युक्त रंग खरीदने की बजाय हर्बल कलर अपने घर पर ही तैयार करने चाहिए। आप सोच रहे हैं कि कैसे करेंगे, तो ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा।

घर पर ही आसान तरीके से हर्बल कलर करें तैयार

होली का त्याहौर रंगों के लिए खास है ये बात तो हमने जान ली। बहुत बार जाने अनजाने में हम कैमिकल युक्त रंगों से दूसरे की स्किन भी खराब करतें हैं और हमारी भी स्किन इससे प्रभावित होती है। पहले हम एक लेख में बता चुके हैं कि आपको फूलों से नेचुरल कलर कैसे तैयार करना है। आज हम आपको घर पर कुछ चीजों से हर्बल कलर तैयार कैसे करना है ये बताने जा रहे हैं।

चावल के आटे से बनाएं रंग

बहुत बार हमारे घर में मौजूद चीजें ही हमारे लिए उपयोगी होती है। चावल का आटा आपको लेना है और उसमें अपना पसंदीदा कोई भी फूड् कलर आपको मिलाना है। चावल के आटे में फूड कलर मिलाकर इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल को एक दो दिन तक अच्छे से सूखने दें।

सूखने के बाद आपको ड्राई कलर तैयार करने के लिए इसको मिक्सी में पीसना है। आप इसको बिल्कुल महीन पीस सकते हैं। आप देखेंगे की आपका कलर बनकर पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि चावल का आटा आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

बेसन से बनाएं कलर

बेसन से कलर भी आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको बेसन लेना है और उसमें हल्दी मिलानी है। बेसन और हल्दी में पानी डालकर रख दें। जब ये सूख जाए, तो आप इसको पीसकर अपना नेचुरल कलर तैयार कर सकते हैं। बता दें कि ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने की बजाए फायदा पहुंचाएगा। बेसन और हल्दी स्किन के लिए बहुत लाभकारी है।

मेहंदी से होली खेलें

मेहंदी से होली खेलने का आइडिया भी काफी नेचुरल है। आपको मेहंदी के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ना है और सुबह इस पानी से होली आप खेल सकते हैं। इससे आपका लिक्विड कलर तैयार हो जाएगा। ये आईडिया बहुत फायदेमंद आपके लिए साबित होने वाला है।

इसी के साथ आप चाहें, तो मेहंदी पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये बहुत सही रहता है। बता दें कि मेहंदी आपके बालों के लिए लाभकारी है और ये आपकी स्किन के लिए भी हार्मफूल नहीं है। इस प्रकार से आपके होली का मजा दोगुना हो जाएगा।

हरी सब्जियों से रंग बनाएं

होली पर पानी में रंग मिलाकर पिचकारी तो आप खूब भरते हैं। इस बार आपको धनिया, पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों का पेस्ट बनाना है और पानी में घोल देना है। इससे आपका नेचुरल हरा कलर तैयार हो जाएगा। बता दें कि इसे बनाना भी काफी आसान है और ये आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

चुकंदर से बनाएं लाल रंग

इस बार होली पर चुकंदर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। आप इससे गुलाबी शेड वाला या लाल शेड वाला सुंदर कलर तैयार कर सकते हैं। लिक्विड कलर तैयार करने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को पानी में भिगोकर छोड़ दें। कुछ घंटों बाद आपका लिक्विड कलर तैयार हो जाएगा।

आपको पाउडर कलर चाहिए तो आप चुकंदर के टुकड़ों को पानी मिलाकर पीस लीजिए और फिर इसको सूखा दीजिए। सूखने के बाद इसको दोबारा पीस सकते हैं। बता दें कि ये नेचुरल तरीके है, जो बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

इस तरह से आप सब्जियों के रस को सूखाकर भी कलर तैयार कर सकते हैं। आप सब्जियों को काटकर उन्हें पीस लें और फिर उनको सूखा लें। सूखने के बाद दोबारा इनको पीस लें। इस प्रकार से आपको पास नेचुरल कलर तैयार हो जाएंगे, जो आपको कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचागे।

ये भी पढ़े-रंगों की होली खेलने से पहले कर लें ये तैयारी

ये भी है जरुरी-Holi 2024- होली पर फूलों से बनाएं नेचुरल रंग, जानिए आसान विधि

नोट- ये लेख सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। आपको किसी विषय पर ज्यादा जानकारी चाहिए, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। इस प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *