WhatsApp Group Join Now

बहुत बार हमारे यूरिन में झाग आते हैं। बहुत से लोग इसे आम समझ लेते हैं। लेकिन यूरिन में से झाग का आना आम समस्या नहीं है। यूरिन में से ज्यादा झाग आने का मतलब है शरीर में से प्रोटीन का बाहर आना। ये झाग आने की वजह से शरीर में कई तरह की पेरशानियां आ जाती है। पेशाब के जरिए हमारे शरीर का प्रोटीन बाहर आना इसको प्रोटीन्यूरिया कहते हैं।

प्रोटीन्यूरिया होने के लक्षण

  1. चेहरे पर सूजन आने लगती है।
  2. एड़ियों में भी सूजन देखी जा सकती है।
  3. ज्यादा पेशाब आएगा।
  4. थकावट ज्यादा होगी।
  5. सांस फूलने की समस्या भी होगी।
  6. पेशाब से ज्यादा झाग निकलेंगे।

ये भी पढ़े-क्यों पुरुषों को नहीं करना चाहिए खड़े होकर पेशाब

प्रोटीन्यूरिया क्या है

सबसे पहले हम जानते हैं कि  ये क्या है? प्रोटीन्यूरिया यानि आपके शरीर से प्रोटीन का लीकेज होना। और ये लीकेज पेशाब के जरिए होता है। हमारे शरीर में किडनियां सब चीजों को फिल्टर करती हैं। और जो कूड़ा होता है, उसको यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती हैं। हालांकि जब किडनी फिल्टर करती है, तो शरीर के लिए जरूरी चीजों को रोक लेती है। लेकिन बहुत बार किडनी में समस्या होने की वजह से आपके पेशाब के जरिए प्रोटीन लीक हो जाता है। ये समस्या बहुत ही कम लोगों में पाई जाती है।

किन वजहों से प्रोटीन यूरिन के जरिए निकलता है

  • शुगर और ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
  • गर्भावस्था के पांचवें या छठे महीने में ऐसा हो सकता है।
  • नेफ्रोटिक सिंड्रोम ये बीमारी बच्चों में जल्दी ठीक हो जाती है, बड़ों का लंबा इलाज चलता है।

ये भी है जरुरी-पेशाब में दर्द और जलन पुरुषों के लिए है जानलेवा

पेशाब से प्रोटीन लीक होने का इलाज

  • यूरिन टेस्ट से लगेगा पता।
  • 24 घंटे का यूरिन प्रोटीन क्रेटनिन रेशियो करवाया जाता है।
  • ब्लड टेस्ट, किडनी का टेस्ट, यूरिया और क्रेटनिन के टेस्ट भी होते हैं।
  • अल्ट्रासाउंड भी किया जाता है।

ये भी पढ़े-इन बीमारियों से बचाएगा खाने के बाद गुड़ का सेवन

आपको भी अगर ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो समस्या गंभीर रुप ले, उससे पहले अपने डॉक्टर से इलाज करवाना सही है। ये विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित जानकारी है। आप अपने डॉक्टर का परामर्श ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *