WhatsApp Group Join Now

नारियल का हिदूं धर्म में बहुत महत्व है। हर शुभ कार्य में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल एक ऐसा फल है जो बाहर से कठोर और अंदर से बिल्कुल नरम होता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि नारियल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसलिए इसके प्रयोग से धन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

आपके हाथ में भी लक्ष्मी आकर पानी की तरह बह जाती है तो नारियल के कुछ उपाय आपको बरकत दिला सकते हैं। तो चलिए पंडित अशोक शर्मा से जानते हैं नारियल का प्रयोग धन को रोकने के लिए कैसे करें।

माता लक्ष्मी को ये चीज करें अर्पित

लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि लक्ष्मी के चरणों में नारियल, कमल का फूल, सफेद कपड़ा, सफेद मिठाई और दही अगर चढ़ाई जाती है, तो वह प्रसन्न हो जाती है। जिस किसी पर भी मां लक्ष्मी की कृपा होती है वो धनवान बन जाता है।

नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रखें

ये लगभग हर व्यक्ति की समस्या होती है कि धन टिकता नहीं है। कमाते हैं उससे ज्यादा लग जाता है। घर में जब थोड़ी सी आमदनी होने लगती है तो खर्चे ज्यादा हो जाते हैं। पंडित अशोक शर्मा का कहना है कि ऐसा होने पर लाल कपड़े में नारियल को लपेट कर रख दें। ये नारियल ऐसी जगह रखा जाना चाहिए जहां पर किसी की भी नजर नहीं जाती हो।

नारियल का पौधा लगाने पर कर्ज से मुक्ति

वैशाख के महीने में नारियल का पौधा लगाया जाना शुभ माना जाता है। पंडित जी का कहना है अगर आप वैशाख के महीने में नारियल का पौधा लगाते हैं तो ये शुभ फल देन वाला होता है। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

घर को बुरी नजर से बचाने के लिए

पंडित अशोक शर्मा का कहना है कि बहुत बार घर में बिना बात के झगड़े रहने शुरू हो जाते हैं। आपके घर पर किसी की बुरी दृष्टि पड़ गई है। हर रोज कोई अनहोनी आपके साथ घटित होने लगी है, तो आप नारियल से इसका इलाज कर सकते हैं। आपको एक नारियल लेना है और उस पर काजल का टीका लगाकर घर के हर कोने में ले जाना है। उसके बाद उस नारियल को जलते पानी में प्रवाहित कर देना है। ऐसा करने पर आपके घर को लगी बुरी नजर उतर जाएगी।

द यूनिक भारत का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओँ को ठेस पहुंचाने का नहीं है। ये निजी विचार है।  

WhatsApp Group Join Now

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *